Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Budh Gochar 2024: 2 तारीख को ग्रहों के राजकुमार बुध देव होंगे मार्गी, 3 राशियों की जनवरी 2024 से चमकेगी किस्मत

ग्रहों के राजकुमार बुध देव 28 दिसंबर को धनु राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। बुध देव 13 दिसंबर को दोपहर 12 बजकर 38 मिनट पर चाल बदलकर वक्री हो जाएंगे। अत वक्री चाल चल कर वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। इसके पश्चात नव वर्ष के अगले दिन यानी 2 जनवरी को बुध देव पुनः अपनी चाल बदलेंगे और मार्गी होंगे।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Thu, 30 Nov 2023 02:42 PM (IST)
Hero Image
Budh Gochar 2024: 2 तारीख को ग्रहों के राजकुमार बुध देव होंगे मार्गी

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Budh Gochar 2024 in Sagittarius Rashi: मिथुन और कन्या राशि के स्वामी ग्रहों के राजकुमार बुध देव हैं। बुध देव बुद्धि के कारक होते हैं। उनकी कृपा से जातक मधुरभाषी होता है। साथ ही करियर और कारोबार में खूब नाम कमाता है। चंद दिनों पहले ही ग्रहों के राजकुमार बुध देव ने धनु राशि में गोचर किया है। ज्योतिषियों की मानें तो आने वाले दिनों में बुध देव अपनी चाल बदलेंगे। इससे नव वर्ष पर 3 राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ प्राप्त होगा। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-

यह भी पढ़ें: वृषभ राशि के जातक जरूर करें ये उपाय, साल 2024 में नहीं होगी धन की कमी

बुध राशि परिवर्तन

ग्रहों के राजकुमार बुध देव 28 दिसंबर को धनु राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। राहु और केतु वक्री हमेशा वक्री चाल चलते हैं। बुध देव 13 दिसंबर को दोपहर 12 बजकर 38 मिनट पर चाल बदलकर वक्री हो जाएंगे। अत: वक्री चाल चल कर वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। इसके पश्चात, नव वर्ष के अगले दिन यानी 2 जनवरी को बुध देव पुनः अपनी चाल बदलेंगे और मार्गी होंगे। इससे 3 राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ होगा।

कन्या राशि

बुध देव कन्या राशि में उच्च के होते हैं। साथ ही कन्या राशि के स्वामी भी हैं। अतः कन्या राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ होगा। वर्तमान समय में केतु भी कन्या राशि में विराजमान हैं। अतः कन्या राशि के जातकों को अचानक से धन लाभ के योग हैं। बुध देव की कृपा से कन्या राशि वालों के सभी बिगड़े काम बनेंगे। साथ ही शुभ कार्यों में भी सफलता मिलेगी। करियर और कारोबार में भी मन मुताबिक सफलता मिलेगी। मधुरभाषी होने के चलते कई काम बनेंगे। नया प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है।

मकर राशि

वर्तमान समय में मकर राशि के जातकों पर साढ़े साती का अंतिम चरण चल रहा है। हालांकि, साढ़े साती के अंतिम चरण में जातक पर शनि देव की कृपा अवश्य बरसती है। अतः मकर राशि के जातकों का भाग्योदय का समय है। जनवरी 2024 में शुक्र देव मकर राशि पर मेहरबान रहेंगे। इसके अलावा, बुध के मार्गी होने से भी मकर राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा। इस दौरान मकर राशि के जातकों को धन की प्राप्ति होगी। कारोबार में ऊंचा मुकाम हासिल होगा। वहीं, करियर में भी प्रमोशन मिलेगा। छोटे-मोटे कारोबार में निवेश करने से भी फायदा मिलेगा। अतः निवेश कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल देव हैं। अतः वृश्चिक राशि के जातक गुस्से के तेज होते हैं। कई अवसर पर बने काम गुस्से के चलते बिगड़ जाते हैं। हालांकि, बुध के मार्गी होने से वृश्चिक राशि के जातकों के व्यवहार में बदलाव देखने को मिलेगा। मधुरभाषी होने के चलते कई काम बनेंगे। साथ ही कारोबार में भी वृद्धि होगी। इस समय में आप 15 जनवरी से नया कार्य कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- साल 2024 में वृषभ राशि में गोचर करेंगे देवगुरु बृहस्पति, ये 5 राशि के लोग बनेंगे धनवान

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।