Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Budh Gochar 2024: 23 सितंबर से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, हर कार्य में मिलेगी सफलता

ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली में बुध (Budh Gochar 2024) मजबूत रहने पर जातक मधुरभाषी होता है। जातक अपनी मधुर वाणी से सभी कार्यों में सफलता पाता है। इसके साथ ही कारोबार में अधिक सफल होता है। वहीं बुध कमजोर होने पर जातक को शुभ कार्यों में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। भगवान गणेश की पूजा करने से कुंडली में बुध बली होता है।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Sun, 22 Sep 2024 04:28 PM (IST)
Hero Image
Budh Gochar 2024: बुध देव को कैसे प्रसन्न करें ?

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सितंबर महीने के अंतिम सप्ताह में ग्रहों के राजकुमार बुध देव राशि परिवर्तन करेंगे। बुध देव के राशि परिवर्तन से राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। इनमें 3 राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ होगा। बुध देव मिथुन एवं कन्या राशि के स्वामी हैं। वहीं, कन्या राशि में बुध देव उच्च के होते हैं। इस राशि के जातकों पर बुध देव की विशेष कृपा बरसती है। आइए जानते हैं-

यह भी पढ़ें: मन के कारक चंद्र देव ने वृषभ राशि में किया गोचर, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

बुध गोचर 2024

वर्तमान समय में ग्रहों के राजकुमार बुध देव सिंह राशि में विराजमान हैं। वहीं, बुध देव 23 सितंबर को सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में बुध देव 09 अक्टूबर तक रहेंगे। इसके अगले दिन बुध देव राशि परिवर्तन कर तुला राशि में गोचर करेंगे। इस दौरान बुध देव 14 अक्टूबर को स्वाति और 23 अक्टूबर को विशाखा नक्षत्र में गोचर करेंगे।

सिंह राशि

ग्रहों के राजकुमार बुध देव के राशि परिवर्तन से सिंह राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा। इस राशि के जातकों के द्वितीय भाव में बुध देव की दृष्टि रहेगी। बुध देव की कृपा से सिंह राशि के जातक धन अर्जन करने में सफल होंगे। इस राशि के जातकों को कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलेगी। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होगा। लोगों के मध्य आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। करियर से जुड़े लोगों को बड़ा ऑफर काम में मिल सकता है।

वृश्चिक राशि

बुध देव के राशि परिवर्तन से तुला राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। इस राशि के जातकों को रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। निवेश से भी लाभ प्राप्त होगा। शत्रुओं पर विजयश्री मिलेगी। अपनी वाणी से लोगों को प्रभावित करने में सफल होंगे। इससे नए काम भी मिल सकते हैं। मित्रों से संबंध मधुर होंगे। ससुराल पक्ष से आर्थिक मदद मिल सकती है। इस राशि के स्वामी मंगल देव होते हैं। इसके लिए वृश्चिक राशि के जातकों पर मंगल देव की भी कृपा बरसेगी।

धनु राशि

राशि परिवर्तन के दौरान बुध देव धनु राशि के कारोबार भाव को देखेंगे। इस भाव में बुध देव की दृष्टि से धनु राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा। इस राशि के जातकों को बिजनेस में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। खासकर, शारदीय नवरात्र के दौरान बिजनेस में दोगुना लाभ प्राप्त हो सकता है। निवेश करने से भी मुनाफा होगा। अगर कारोबार स्टार्ट करने की सोच रहे हैं, तो नवरात्र के दौरान कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: कालाष्टमी पर इस स्तोत्र के पाठ से रुके हुए कार्य होंगे पूरे, सभी सुखों की होगी प्राप्ति

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।