Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Chandra Grahan 2023: चंद्र ग्रहण पर इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत, भाग्य का मिलेगा पूरा साथ

Chandra Grahan 2023 Date साल 2023 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर रविवार के दिन लगने जा रहा है। जिसकी समाप्ति 29 अक्टूबर को देर रात 1 बजकर 06 मिनट पर शुरू होगा और 02 बजकर 22 मिनट होगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्र ग्रहण का यह समय कुछ राशियों के लिए बहुत-ही खास रहने वाला है। आइए जानते हैं उन भाग्यशाली राशियों के विषय में।

By Suman SainiEdited By: Suman SainiUpdated: Fri, 20 Oct 2023 11:35 AM (IST)
Hero Image
Chandra Grahan 2023 चंद्र ग्रहण पर इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Chandra Grahan 2023: शरद पूर्णिमा अर्थात 29 अक्टूबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। माह में इस वर्ष का दूसरा चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। वहीं पहला चंद्र ग्रहण 5 मई को साल 2023 को लगा था। चंद्र ग्रहण वैज्ञानिक दृष्टि के साथ-साथ धार्मिक और ज्योतिष दृष्टि से भी विशेष महत्व रखता है। ज्योतिष शास्त्र की माने तो ग्रहों की स्थिति का प्रभाव विभिन्न राशियों पर भी पड़ता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि चंद्र ग्रहण किन राशियों के लिए सौभाग्य लाने वाला है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों के लिए चंद्र ग्रहण बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। इस दौरान आपका कोई बहुत समय से रुका हुआ पुराना पूरा हो सकता है। साथ ही करियर के लिए भी यह समय बहुत अच्छा रहने वाला है। आपको व्यापार में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। वृषभ राशि के लिए चंद्र ग्रहण का यह समय प्रेम संबंध के क्षेत्र में भी बहुत शानदार रहने वाला है। साथ ही इस दौरान आपको आर्थिक लाभ भी मिल सकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए के लिए साल का यह आखिरी ग्रहण बहुत ही शुभ फलदायी रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में नई सफलता हासिल करेंगे, जिससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। बिजनेस में नए सहयोगी मिल सकते हैं, जो काफी मददगार साबित होंगे। इस दौरान कर्क राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपको अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। वहीं अगर लव लाइफ की बात करें तो आपको अपना जीवन साथी भी इस दौरान मिल सकता है।

मिथुन राशि

अक्टूबर में आने वाला यह चंद्र ग्रहण मिथुन राशि के लोगों के लिए बहुत ही खास रहने वाला है । इस दौरान इस राशि को सेहत में लाभ मिल सकता है। यदि आप किसी लंबे समय से चली आ रही बीमारी जूझ रहे हैं तो इस समय आपको राहत मिल सकती है। साथ ही जातक को मानसिक तनाव से भी मुक्ति मिलेगी। करियर में अच्छे अवसर आपके हाथ लगेंगे। परिवार और समाज में आपके मान-सम्मान की वृद्धि हो सकती है।

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'