Move to Jagran APP

Chandra Grahan 2024: इन दिन लग रहा है साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानिए किन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी?

चंद्र ग्रहण का वैज्ञानिक महत्व होने के साथ-साथ धार्मिक और ज्योतिष महत्व भी माना गया है। ज्योतिष शास्त्र में माना गया है ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन होने से सभी राशियों पर इसका सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसे में आइए जानते हैं साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण किन राशियों के लिए लाभकारी साबित होने जा रहा है।

By Suman Saini Edited By: Suman Saini Updated: Tue, 13 Feb 2024 12:18 PM (IST)
Hero Image
Lunar Eclipse 2024 चंद्र ग्रहण पर इन राशियों को मिलेगा लाभ।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Chandra Grahan 2024 Date: साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण होली के दिन यानी 25 मार्च, सोमवार के दिन लग रहा है। हालांकि यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, इसलिए सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। ज्योतिष दृष्टि से यह माना जाता है कि चंद्र ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर भी किसी-न-किसी रूप में पड़ता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि साल का पहला चंद्र ग्रहण किन राशियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।

चंद्र ग्रहण का समय

उपच्छाया से पहला स्पर्श यानी चंद्र ग्रहण की शुरुआत 25 मार्च, सोमवार के दिन सुबह 10 बजकर 24 मिनट पर होगी, वहीं इसका समापन दोपहर 03 बजकर 01 मिनट पर होगा। जिसे उपच्छाया से अन्तिम स्पर्श भी कहा जाता है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए साल का पहला चंद्र ग्रहण शुभ परिणाम लेकर आएगा। आपके सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे, जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी साथ ही आपके लिए धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। वहीं, पर्सनल लाइफ की बात करें तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।

यह भी पढ़ें - Basant Panchami 2024: बसंत पंचमी के दिन इन राशियों की बदलेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है इसमें शामिल?

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए के लिए साल का पहला ग्रहण शुभ फलदायी रहने वाला है। होली के समय में आपको मान-सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। वहीं, अगर आप कोई वाहन और प्रॉपर्टी खरीदने की सोच रहे हैं, तो इस समय खरीद सकते हैं। साथ ही आप धन की बचत करने में भी कामयाब होंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए भी चंद्र ग्रहण और होली का ये संयोग बहुत ही शुभ रहने वाला है। जो जातक नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। चंद्र ग्रहण के इस खास अवसर पर आपको अपनी वाणी में प्रभाव देखने को मिलेगा, जिससे लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। वहीं, आपको कार्यक्षेत्र में भी सफलता मिल सकती है।

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'