Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Dhanu Sankranti 2023: धनु संक्रांति आज, जानिए सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा सूर्य का राशि परिवर्तन

Dhanu Sankranti 2023 Date ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य के राशि परिवर्तन को संक्रांति कहा जाता है। ऐसे में 16 दिसंबर यानी आज सूर्य का धनु राशि में प्रवेश होने जा रहा है। ऐसे में सूर्य देव का राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए लाभकारी रहेगा तो वहीं कुछ राशियों को जीवन में उतार-चढ़ाव का भी सामना करना पड़ सकता है।

By Suman SainiEdited By: Suman SainiUpdated: Sat, 16 Dec 2023 10:34 AM (IST)
Hero Image
Dhanu Sankranti 2023 सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा सूर्य का राशि परिवर्तन।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Dhanu Sankranti 2023: 12 राशियों के अनुसार साल में 12 संक्रांति होती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब सूर्य वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करते हैं, तो इसे धनु संक्रांति के नाम से जाना जाता है। ग्रहों के गोचर का प्रभाव प्रत्येक राशि के जीवन पर भी पड़ता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि सूर्य का राशि परिवर्तन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को सूर्य का धनु राशि में गोचर मिला-जुला परिणाम लेकर आएगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलने की संभावना है। आपके आत्‍मविश्‍वास में वृद्धि होगी, लेकिन साथ ही फिजूल की चीजों पर खर्च बढ़ सकता है। भाग दौड़ बनी रहेगी।  

वृषभ राशि

धनु संक्रांति, वृषभ राशि के जातकों के लिए खास रहने वाली है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही मानसिक शांति प्राप्त होगी। यात्रा के भी योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन में कुछ वाद-विवाद हो सकते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है, विशेषकर माता के स्वास्थ्य की। मित्र से सहयोग मिल सकता है, जिससे आपके कारोबार को विस्तार मिलेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक आत्मविश्वास से भरे रहेंगे, लेकिन ज्यादा उत्साहित होने से बचें, वरना नुकसान हो सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अधिक खर्च हो सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के धन और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना पड़ सकता है, जिसके कारण अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। नया वाहन आदि खरीद सकते हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों में आत्मविश्वास में कमी दिखाई देगी। अपनी धैर्य शक्ति को बनाए रखें। कारोबार में कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।

तुला राशि

तुला राशि के लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में मनचाहे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। साथ ही आपकी तरक्की भी हो सकती है। परिवार में वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में शांति बनाए रखने का प्रयास करें। नौकरी आदि में आपको बड़े अफसर का सहयोग मिल सकता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए धनु संक्रांति विशेष रहने वाली है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। परिवार का सहयोग मिलेगा। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को इस दौरान सफलता प्राप्त हो सकती है।

धनु राशि

सूर्य धनु राशि में प्रवेश कर रहे हैं, इसलिए इस राशि को जातकों के लिए धनु संक्रांति विशेष फलदायी रहने वाली है। आपको जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। धनु राशि वालों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा बीतने वाला है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही कारोबार में भी संतोषजनक परिणाम मिलेंगे। मित्रों और परिवार का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि

आप किसी बात को लेकर चिंतित रहेंगे। नौकरी आदि में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिससे आय में वृद्धि होगी। साथ ही आपके स्थान परिवर्तन के योग भी बना रहे हैं, जिससे खर्च बढ़ सकते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में सुधार देखने को मिलेगा। अपनी जीवनशैली सुधारने की जरूरत है।

मीन राशि

शिक्षा से जुड़े जातकों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है। शैक्षिक कार्यों के लिए स्थान परिवर्तन कर सकते हैं। सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है।

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'