Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Grah Gochar 2024: अगस्त महीने में इन 4 राशियों पर बरसेगी शिवजी की कृपा, हर कार्य में मिलेगी सफलता

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र देव को सुखों का कारक माना जाता है। कुंडली में शुक्र मजबूत होने से जातक को जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होगी। ज्योतिषियों की मानें तो वर्तमान समय में शुक्र देव और बुध देव सिंह राशि में विराजमान हैं। वहीं मंगल और गुरु वृषभ राशि में उपस्थित हैं। इससे 4 राशि के जातकों (Lucky Zodiac Signs August 2024) को सर्वाधिक लाभ होगा।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Wed, 31 Jul 2024 03:54 PM (IST)
Hero Image
Shukra Gochar August 2024: देवगुरु बृहस्पति अगस्त महीने में कब करेंगे नक्षत्र परिवर्तन?

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Grah Gochar 2024: अगस्त का महीना कई राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस महीने में सबसे पहले सूर्य देव राशि परिवर्तन करेंगे। इस तिथि पर सूर्य संक्रांति मनाई जाएगी। इसके बाद क्रमश: बुध, शुक्र और मंगल राशि परिवर्तन करेंगे। इसके साथ ही कई ग्रह नक्षत्र भी परिवर्तित करेंगे। इससे कई राशि के जातक लाभान्वित होंगे। इनमें 4 राशि के जातकों पर भगवान शिव की विशेष कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से जातकों को हर शुभ कार्य में सफलता मिलेगी। आइए जानते हैं-

यह भी पढ़ें: मंगल देव ने रोहिणी नक्षत्र में किया प्रवेश, 3 राशियों की संवर जाएगी बिगड़ी किस्मत

ग्रह गोचर (Grah Gochar August 2024 Horoscope)

वर्तमान समय में बुध और शुक्र देव सिंह राशि में विराजमान हैं। वहीं, गुरु एवं मंगल देवगुरु बृहस्पति राशि में उपस्थित हैं। शनिदेव कुंभ राशि में हैं। राहु मीन राशि में और केतु कन्या राशि में विराजमान हैं। वहीं, चंद्रमा हर दो दिन पर राशि परिवर्तन करेंगे और सू्र्य देव कर्क राशि में विराजमान हैं। इस महीने सूर्य देव सिंह राशि में प्रवेश यानी गोचर करेंगे।

मेष राशि

अगस्त का महीना मेष राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। इस महीने में जातक को हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। इस महीने नया काम शुरू करने की प्लानिंग कर सकते हैं। इसके साथ ही पदोन्नति भी हो सकती है। लव लाइफ के लिए भी महीना आनंद से भरा रहेगा। लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। ये यात्रा कारोबार या परिवार के साथ पिकनिक के लिए हो सकती है। महीने के मध्य में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। भगवान शिव की पूजा करें। साथ ही शहद और गुड़ मिश्रित गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से हर कार्य में सफलता अवश्य ही मिलेगी।

कर्क राशि

अगस्त का महीना कर्क राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। इस महीने शिवजी की कृपा से हर कार्य संपन्न होंगे। प्रेम प्रसंग में पड़े जातकों को पार्टनर की सहमति मिल सकती है। करियर में भी सफलता प्राप्त होगी। वाद-विवाद खत्म होंगे। आय के नीवन साधन बनेंगे। निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो समय अनुकूल है। काम में भी बॉस से बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही बॉस से संबंध मधुर होंगे। यह महीना आपके लिए सुखद रहेगा।

तुला राशि

तुला राशि के स्वामी शुक्र देव हैं। इस महीने में शुक्र देव आय भाव में विराजमान हैं। इससे तुला राशि के जातकों को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति हो सकती है। नए कार्य की प्लानिंग कर सकते हैं। रिश्तेदार घर आ सकते हैं। परिवार में अविवाहित जातक का रिश्ता तय हो सकता है। इस महीने कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। साथ ही पुराने कर्ज से मुक्ति मिलेगी। नौकरी में विशेष लाभ प्राप्त होगा। शुक्र के चलते आपके जीवन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

वृश्चिक राशि

देवगुरु बृहस्पति की विशेष कृपा वृश्चिक राशि के जातकों पर बरस रही है। इसके चलते सावन का महीना वृश्चिक राशि के लिए लकी साबित होने वाला है। शिवजी की कृपा से सकल मनोरथ सिद्ध होंगे। कोई बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है। जीवन में किसी नए शख्स का आगमन होगा। धार्मिक यात्रा पर परिवार के साथ जा सकते हैं। साथ ही परिवार में शुभ कार्य का आयोजन किया जा सकता है। निवेश के लिए सावन का महीना शुभ है। इसमें पत्नी की मदद मिल सकती है। दांपत्य जीवन भी मधुर होगा। सभी प्रकार के रुके कार्य पूर्ण होंगे।

यह भी पढ़ें: 31 जुलाई से 3 राशियों की बदलेगी फूटी किस्मत, महादेव की बरसेगी कृपा

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।