Move to Jagran APP

Grah Gochar 2024 November: नवंबर महीने में 4 ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों को होगा सर्वाधिक लाभ

ज्योतिषीय गणना के अनुसार नवंबर महीने (Grah Gochar November 2024) में आत्मा के कारक सूर्य देव वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में सूर्य देव 14 दिसंबर तक रहेंगे। इसके अगले दिन यानी 15 दिसंबर को सूर्य देव वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में गोचर करेंगे। सूर्य देव के धनु राशि में गोचर करने के साथ ही खरमास की शुरुआत होगी।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Mon, 28 Oct 2024 07:28 PM (IST)
Hero Image
Grah Gochar 2024 November: इन राशियों की बदलेगी फूटी किस्मत
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Grah Gochar 2024 Horoscope: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, नवंबर का महीना कई राशि के जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। इस महीने में कई प्रमुख ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। इससे राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। ज्योतिषियों की मानें तो नवंबर महीने (November Grah Gochar 2024) में सूर्य देव वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। इस शुभ तिथि पर वृश्चिक संक्रांति मनाई जाएगी। आइए, नवंबर महीने में होने वाले ग्रह राशि परिवर्तन के बारे जानते हैं-

यह भी पढ़ें: 2 राशियों पर हमेशा बरसती है भगवान विष्णु की कृपा, धन की नहीं रहती है कमी

गुरु नक्षत्र गोचर 2024 (November Month Lucky Zodiac Signs)

ज्ञान के सागर बृहस्पति ग्रह 28 नवंबर के दिन मृगशिरा नक्षत्र से निकलकर रोहिणी नक्षत्र में परिवर्तन करने जा रहे हैं। यह दोपहर के 01 बजकर 11 मिनट पर होगा। इस परिवर्तन से मेष, मिथुन, वृश्चिक और धनु राशि के जातक को लाभ प्राप्त होगा। जातक का सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक रूप से लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय में सफलता मिलेगी।

बुध गोचर 2024

बुध ग्रह 26 नवंबर को वृश्चिक राशि में वक्री होने जा रहे हैं। यह गोचर प्रातः 07 बजकर 40 मिनट पर होगा। इस गोचर के प्रभाव से नकारात्मक ऊर्जा और असफलता का सामना करना पड़ सकता है। इसका प्रभाव कर्क, कन्या, धनु, मकर और मीन राशि पर अधिक रहेगा। इस समय में सलाह दी जाती है कि कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें, अध्यात्म की तरफ झुकाव बढ़ाएं।

बुध ग्रह 30 नवंबर को वृश्चिक राशि में अस्त होंगे। यह गोचर रात्रि के 08 बजकर 20 मिनट पर होगा। बुध ग्रह के अस्त की स्थिति में मेष, सिंह, धनु और वृश्चिक राशि के जातकों को तकनीक और संचार समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। इस अवधि में जातक के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब होंगे। जातक के व्यक्तित्व में कमी आएगी। साथ ही जातक के आत्मविश्वास में कमी देखने को मिलेगी और अपमानित महसूस करेंगे।

सूर्य राशि परिवर्तन 2024

सूर्य देव 16 नवंबर को वृश्चिक राशि में गोचर करने जा रहे हैं। यह गोचर सुबह 07 बजकर 39 मिनट पर होगा। ग्रहों के राजा सूर्य तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। यह गोचर मेष, सूर्य, वृश्चिक, धनु और मीन राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा, जो जातक सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं। उन्हें सफलता प्राप्त हो सकती है। साथ ही जो पहले से नौकरी में है, उन्हें प्रमोशन मिल सकता है। जातक के रुके हुए कार्य इस अवधि में पूर्ण हो सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

शुक्र गोचर 2024

सुख के कारक शुक्र देव 07 नवंबर को वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में गोचर करने जा रहे हैं। यह गोचर रात्रि के 03 बजकर 40 मिनट पर होगा। धनु राशि के स्वामी देवताओं के गुरु बृहस्पति देवता है। इस गोचर से मेष, वृषभ, सिंह, तुला, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों को लाभ होगा। इस गोचर के दौरान जातक के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन होगा। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। साथ ही जीवन स्तर में सुधार होगा।

शनि गोचर 2024

न्याय के देवता शनिदेव 15 नवंबर को शाम के समय 05 बजकर 11 मिनट पर कुंभ राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। यह राशि परिवर्तन न होकर अपनी चाल (गति) में बदलाव करना है। कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं। इसलिए इसका प्रभाव सकारात्मक रहेगा। कुंभ राशि के जातक इस अवधि में आशातीत सफलता प्राप्त कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक रूप से लाभ होगा।

यह भी पढ़ें: 28 नवंबर तक 4 राशियों पर बरसेगी बृहस्पति देव की कृपा, पद-प्रतिष्ठा में होगी वृद्धि

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।