Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Grah Gochar 2024 October: अक्टूबर माह में ये ग्रह बदलेंगे अपनी चाल, कुछ राशियों को मिलेगा जबरदस्त फायदा

ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार प्रत्येक ग्रह अलग-अलग राशियों में भ्रमण करता है जिसे ग्रह गोचर के नाम से जाना जाता है। ग्रह गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक या फिर नकारात्मक रूप से पड़ सकता है। अक्टूबर माह में महत्वपूर्ण ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। ऐसे में पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं अक्टूबर माह में होने वाले गोचर और उसका समय।

By Jagran News Edited By: Suman Saini Updated: Fri, 27 Sep 2024 05:13 PM (IST)
Hero Image
Grah Gochar 2024 October अक्टूबर माह में ये ग्रह बदलेंगे अपनी चाल। (Picture Credit: Freepik)

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में माना गया है कि हर ग्रह के गोचर करने का एक निश्चित समय होता है। बता दें कि अक्टूबर के महीने में कई बड़े ग्रह गोचर (Grah Gochar October 2024) करने जा रहे हैं, जिनका प्रभाव कुछ राशियों पर अनुकूल रहेगा, तो वहीं कुछ राशियों को इसके प्रतिकूल प्रभाव भी मिल सकते हैं। चलिए जानते हैं अक्टूबर में होने वाले महत्वपूर्ण ग्रह गोचर के बारे में।

बुध गोचर 2024 (Budh Gochar 2024)

10 अक्टूबर, 2024 को बुध ग्रह तुला राशि में गोचर करने जा रहे हैं। यह गोचर सुबह 11 बजकर 13 मिनट पर होगा। इस गोचर से तुला राशि के जातकों को लाभ मिलने वाला है। जातक को व्यापार-व्यवसाय में आशातीत सफलता प्राप्त होगी। आपके रुके हुए कार्य इस अवधी में पूर्ण होंगे।

वहीं 29 अक्टूबर, 2024 को बुध ग्रह मंगल की राशि वृश्चिक में गोचर करेंगे। यह गोचर वृश्चिक राशि वालों पर आर्थिक रूप से अनुकूल प्रभाव डाल सकता है। जातक व्यापार के सिलसिले में भ्रमण कर सकते हैं। व्यापार विस्तार के लिए भी यह समय अच्छा रहने वाला है। वृश्चिक राशि के अलावा यह गोचर मिथुन, कन्या, मकर राशि के लिए भी लाभदायक रहने वाला है।

सूर्य ग्रह इस राशि में करेंगे गोचर

17 अक्टूबर, 2024 के दिन ग्रहों के राजा सूर्य, तुला राशि में गोचर करने जा रहे हैं। यह गोचर प्रातः 07 बजकर 47 मिनट पर होगा। यह गोचर तुला राशि के जातकों के जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। स्वास्थ्य को लेकर भी यह समय अच्छा नहीं है।

बृहस्पति ग्रह गोचर 2024

09 अक्टूबर, 2024 के दिन बृहस्पति ग्रह मिथुन राशि में वक्री होने जा रहे हैं। यह गोचर प्रातः 09 बजकर 55 मिनट होगा। इस गोचर का मेष, मिथुन, सिंह और धनु राशि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। जातक नकारात्मक ऊर्जा से ग्रस्त हो सकते हैं। साथ ही इस समय में गलत निर्णय ले सकते हैं, जिससे भविष्य में हानि होगी।

यह भी पढ़ें - Chandra Gochar 2024: मन के कारक चंद्र देव ने वृषभ राशि में किया गोचर, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

शुक्र ग्रह गोचर 2024

13 अक्टूबर 2024 को शुक्र ग्रह वृश्चिक राशि में गोचर करने जा रहे हैं। यह गोचर प्रातः 06 बजकर 13 मिनट पर होगा। इस गोचर के प्रभाव से मेष और वृश्चिक राशि के जातकों को आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। साथ ही इन राशियों के रहन-सहन में सुधार होगा।

मंगल ग्रह गोचर 2024 (Mangal Gochar 2024)

20 अक्टूबर 2024 के दिन ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह कर्क राशि में गोचर करेंगे। यह गोचर दोपहर के 02 बजकर 50 मिनट पर होगा। यह गोचर कर्क राशि के जातकों पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा। कर्क राशि के जातक स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। मन में तनाव, अशांति बनी रहेगी। इस समय में कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचें।

यह भी पढ़ें - Surya Gochar 2024: 17 अक्टूबर तक इन राशियों की चमकेगी किस्मत, हर कार्य में मिलेगी सफलता

शनि ग्रह गोचर 2024

न्याय के देवता शनि ग्रह का नक्षत्र गोचर 03 अक्टूबर, 2024 को दोपहर में 12 बजकर 13 मिनट पर शतभिषा नक्षत्र में होगा। इस गोचर से कुंभ राशि के जातकों के लिए उच्च शिक्षा, न्याय विभाग आदि में सफलता के योग बन रहे हैं। शनि ग्रह इस नक्षत्र में 27 दिसंबर की प्रातः तक रहेंगे, फिर वापस पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में चले जाएंगे।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।