Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Guru Gochar 2025: इन राशियों के लिए शुरू हुआ गोल्डन टाइम, पैसों की परेशानी होगी दूर

    ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति देव (Guru Gochar 2025) को ज्ञान का कारक माना जाता है। बृहस्पति देव की कृपा बरसने से व्यक्ति को जीवन में सभी क्षेत्रों में सफलता मिलती है। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। वर्तमान समय में देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में हैं। इस राशि में बृहस्पति देव 17 अक्टूबर तक रहेंगे।

    By Pravin Kumar Edited By: Pravin Kumar Updated: Wed, 13 Aug 2025 05:56 PM (IST)
    Hero Image
    Guru Gochar 2025: बृहस्पति देव को कैसे प्रसन्न करें?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। देवताओं के गुरु बृहस्पति देव ने अपनी स्थिति परिवर्तन किया है। बृहस्पति देव के स्थान परिवर्तन से राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव और ग्रहों की स्थिति के अनुसार प्रभाव पड़ा है। इनमें कई राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। बृहस्पति देव की कृपा से हर परेशानी दूर होगी। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ज्योतिषियों की मानें तो बृहस्पति देव के नक्षत्र परिवर्तन से दो राशि के जातकों को सबसे अधिक लाभ होगा। इन दोनों राशि के जातकों को सभी क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। खासकर, करियर की परेशानी दूर हो सकती है। आइए, इन राशियों को होने वाले लाभ के बारे में जानते हैं-

    वृषभ राशि

    वर्तमान समय में बृहस्पति देव मिथुन राशि में विराजमान हैं। वहीं, वृषभ राशि के द्वितीय भाव को देख रहे हैं। इससे वृषभ राशि के जातकों के स्वभाव में विनम्रता आएगी। आपकी वाणी मधुर होगी। आप अपनी वाणी से लोगों को प्रभावित करने में सफल होंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप अपने आत्मविश्वास के माध्यम से बड़े कामों को करने में सफल होंगे।

    यह भी पढ़ें- Guru Gochar 2025: 13 अगस्त से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, पैसों की किल्लत होगी दूर

    गुरु के नक्षत्र परिवर्तन से आपको धन लाभ हो सकता है। आपके सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी। सरकारी विभाग से जुड़े लोगों के मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। यश-कीर्ति बढ़ेगी। कच्चे दूध से शिव जी का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से मानसिक तनाव की समस्या दूर होगी।

    कन्या राशि

    बृहस्पति देव की कृपा आप पर बरसेगी। उनकी कृपा से आप चरित्रवान बनेंगे। आप सत्य कर्मों में लिप्त रहेंगे। भूमि का सुख मिलेगा। आसान शब्दों में कहें तो भूमि की खरीदारी कर सकते हैं। रियल स्टेट से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा। साथ ही गणेश महोत्सव के दौरान वाहन की खरीदारी भी कर सकते हैं। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

    आप अपने प्रभाव से समाज में लोकप्रिय होंगे। आपके यश में बढ़ोतरी होगी। आप अपने माता-पता का सत्कार करेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। इससे धन-संपत्ति अर्जित करने में आप कामयाब होंगे। साथ ही आप गहने और कपड़ों की खरीदारी कर सकते हैं। आप विभिन्न माध्यमों से धन कमाने में सफल होंगे।

    यह भी पढ़ें- Guru Gochar 2025: इन राशियों के जीवन में होगा बड़ा बदलाव, कारोबार में मिलेगी बंपर सफलता

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।