Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Guru Gochar 2025: 13 अगस्त से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, पैसों की किल्लत होगी दूर

    ज्योतिष कुंडली में गुरु (Guru Gochar 2025) मजबूत करने के लिए जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा करने की सलाह देते हैं। इसके लिए साधक गुरुवार के दिन लक्ष्मी नारायण जी संग बृहस्पति देव की पूजा करते हैं। वहीं महिलाएं मनचाही मुराद पाने के लिए गुरुवार के दिन व्रत रखती हैं।

    By Pravin Kumar Edited By: Pravin Kumar Updated: Mon, 11 Aug 2025 06:43 PM (IST)
    Hero Image
    Guru Gochar 2025: बृहस्पति देव को कैसे प्रसन्न करें?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को ज्ञान का कारक माना जाता है। गुरु की कृपा बरसने से व्यक्ति जीवन में अवश्य ही सफल होता है। इसके साथ ही व्यक्ति के सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। देवगुरु बृहस्पति देवताओं के गुरु हैं। वर्तमान समय में देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ज्योतिषियों की मानें तो भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि यानी 13 अगस्त को देवगुरु बृहस्पति अपनी स्थिति बदलेंगे। इससे कई राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। इनमें दो राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। आइए, उन राशियों के बारे में जानते हैं-

    गुरु गोचर 2025

    देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में उपस्थित हैं। इस राशि में बृहस्पति देव 17 अक्टूबर तक रहेंगे। इसके अगले दिन बृहस्पति देव मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में गोचर करेंगे। कर्क राशि में बृहस्पति देव 04 दिसंबर तक रहेंगे। वहीं, 05 दिसंबर को बृहस्पति देव पुनः मिथुन राशि में गोचर करेंगे।

    तुला राशि

    देवगुरु बृहस्पति देव की कृपा तुला राशि के जातकों पर बरस रही है। उनकी कृपा से कारोबार संबंधी परेशानी दूर होगी। निवेश के लिए उत्तम समय है। आपके भाग्य में बढ़ोतरी होगी। इससे आपके कारोबार का विस्तार होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

    यह भी पढ़ें- Guru Gochar 2025: इन राशियों के जीवन में होगा बड़ा बदलाव, कारोबार में मिलेगी बंपर सफलता

    हालांकि, आय के साथ व्यय भी होगा। आसान शब्दों में कहें तो ज्ञान अर्जन पर धन का व्यय कर सकते हैं। सोच-समझकर खर्च करें। अनुशासन बनाएं रखें। सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी। किसी काम को अधूरा न छोड़ें। इससे बने काम भी बिगड़ सकते हैं। किसी अपने से सहयोग मिलेगा। सत्य की राह पर चलेंगे। कुल का नाम रोशन करेंगे। धार्मिक यात्रा से लाभ होगा।

    सिंह राशि

    देवगुरु बृहस्पति की कृपा सिंह राशि वालों पर है। इस राशि के एकादश भाव पर देवगुरु बृहस्पति की दृष्टि है। इससे सिंह राशि के जातकों के जीवन में व्याप्त धन संबंधी परेशानी दूर होगी। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। निवेश के लिए समय सही है। निवेश करने से धन लाभ होगा। शेयर मार्केट में भी निवेश कर सकते हैं।

    हालांकि, इसके लिए किसी एक्सपर्ट या घर के बड़े सदस्य की अवश्य सलाह लें। लंबे समय की योजना बनाकर निवेश करना आपके लिए उत्तम होगा। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। समय उत्तम है। इसका लाभ उठायें। सरकारी तंत्र द्वारा आप सम्मानित हो सकते हैं। उच्च वर्ग के अधिकारियों से आपको सहायता मिल सकती है। कई माध्यमों से धन लाभ होगा।

    यह भी पढ़ें- Guru Gochar 2025: 13 अगस्त से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, आर्थिक तंगी होगी दूर

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।