Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर इन 5 राशि की महिलाओं को मिलेगा पति का सच्चा प्यार, मधुर होंगे संबंध

चंद्र देव वृषभ राशि में उच्च होते हैं। अतः वृषभ राशि के जातकों को शुभ फल प्राप्त होगा। चंद्र देव शाम 04 बजे तक तुला राशि में रहेंगे। कुंडली में चंद्रमा मजबूत रहने से जातक को जीवनसाथी का सच्चा प्यार मिलता है। साथ ही मनचाहा जीवनसाथी भी मिलता है। अतः वृषभ राशि की विवाहित महिलाओं को पति का सच्चा प्यार मिलेगा।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Mon, 30 Oct 2023 06:25 PM (IST)
Hero Image
Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर इन 5 राशि की महिलाओं को मिलेगा पति का सच्चा प्यार

धर्म डेस्क, नई दिल्ली | Karwa Chauth 2023: सनातन धर्म में करवा चौथ व्रत का विशेष महत्व है। यह पर्व हर वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। इस वर्ष 1 नवंबर को करवा चौथ है। इस दिन विवाहित महिलाएं पति की लंबी आयु हेतु व्रत रखती हैं। वहीं, अविवाहित लड़कियां शीघ्र शादी हेतु व्रत रखती हैं। इस व्रत के पुण्य प्रताप से विवाहित महिलाओं को सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। ज्योतिषियों की मानें तो चंद्रमा के राशि परिवर्तन से करवा चौथ पर 5 राशि की विवाहित महिलाओं को पति का सच्चा प्यार मिलेगा। साथ ही सभी खटास दूर हो जाएंगे।

शुभ मुहूर्त

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 31 अक्टूबर को रात 09 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगी और 1 नवंबर को 09 बजकर 19 मिनट पर समाप्त होगी।

चंद्र राशि परिवर्तन

करवा चौथ तिथि पर चंद्र देव तुला राशि में विराजमान रहेंगे। इस राशि में सूर्य पूर्व से ही विराजमान हैं। अतः सूर्य और चंद्र की युति तुला राशि में होगा। इससे राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। हालांकि, 5 राशि की विवाहित महिलाओं को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होगी।

वृषभ राशि

चंद्र देव वृषभ राशि में उच्च होते हैं। अतः वृषभ राशि के जातकों को शुभ फल प्राप्त होगा। चंद्र देव शाम 04 बजे तक तुला राशि में रहेंगे। कुंडली में चंद्रमा मजबूत रहने से जातक को जीवनसाथी का सच्चा प्यार मिलता है। साथ ही मनचाहा जीवनसाथी भी मिलता है। अतः वृषभ राशि की विवाहित महिलाओं को पति का सच्चा प्यार मिलेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के स्वामी चंद्र देव हैं और आराध्य भगवान शिव हैं। अतः इस राशि की विवाहित महिलाओं को पति का सच्चा प्यार मिलेगा। इस दिन सभी खटास भी दूर हो जाएंगे। पति का सच्चा प्यार पाने के लिए इस दिन पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक करें।

तुला राशि

करवा चौथ के दिन चंद्र देव संध्याकाल तक तुला राशि में रहेंगे। अतः तुला राशि की विवाहित महिलाओं को पार्टनर का साथ मिलेगा। साथ ही सच्चा प्यार भी प्राप्त करेंगी। रिश्ते को मधुर और मजबूत करने के लिए करवा चौथ के दिन कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें।

मेष राशि

वर्तमान समय में चंद्र देव तुला राशि में विराजमान हैं और मेष राशि के सप्तम भाव को देख रहे हैं। इस भाव में चन्द्रमा के रहने से जातक को जीवनसाथी का सच्चा प्यार मिलता है। अतः करवा चौथ पर मेष राशि की विवाहित महिलाओं के सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि

वर्तमान समय में चंद्र देव मिथुन राशि के प्रेम भाव को देख रहे हैं। अतः मिथुन राशि की विवाहित महिलाओं को भी करवा चौथ के दिन पति का सच्चा प्यार मिलेगा। साथ ही दांपत्य जीवन भी मधुर होगा।

डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।