Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Zodiac Signs: 3 राशियों पर हमेशा बरसती है भगवान विष्णु की कृपा, धन से भरी रहती है तिजोरी

धार्मिक मत है कि जगत के पालनहार भगवान विष्णु (Lord Vishnu Favorite zodiac signs) की पूजा करने से साधक को पृथ्वी लोक पर सभी प्रकार के सांसारिक सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है। ज्योतिष भी धन संबंधी परेशानी को दूर करने के लिए लक्ष्मी नारायण जी की पूजा करने की सलाह देते हैं।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Wed, 11 Sep 2024 08:36 PM (IST)
Hero Image
Lord Vishnu: भगवान विष्णु को कैसे प्रसन्न करें ?

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में गुरुवार का दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस शुभ तिथि पर भगवान विष्णु संग धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। साथ ही गुरुवार का व्रत रखा जाता है। गुरुवार का व्रत महिलाएं रखती हैं। इस व्रत के पुण्य-प्रताप से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। अविवाहित लड़कियां शीघ्र विवाह के लिए गुरुवार का व्रत रखती हैं। धार्मिक मत है कि गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से साधक को अक्षय फल की प्राप्ति होती है। लेकिन क्या आपको पता है कि 3 राशि के जातकों पर भगवान विष्णु (Lord Vishnu Favorite zodiac signs)  की कृपा हमेशा बरसती है? उनकी कृपा से 3 राशि के जातकों को हर कार्य में सफलता मिलती है। आइए जानते हैं।  

यह भी पढ़ें: तुलसी माता को ऐसे करें प्रसन्न, खुशियों से भर जाएगा आपका घर

सिंह राशि

सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं और आराध्य जगत के पालनहार भगवान विष्णु हैं। अतः भगवान विष्णु की विशेष कृपा सिंह राशि के जातकों पर बरसती है। इस राशि के जातक साहसिक होते हैं और इनमें नेतृत्व के गुण होते हैं। इस राशि के जातक बिजनेस में बेहतर करते हैं। आत्मा के कारक सूर्य देव की कृपा सिंह राशि पर बनी रहती है। इसके लिए सिंह राशि के जातकों को कारोबार में विशेष मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ता है। भगवान विष्णु की कृपा से सभी बिगड़े काम समय पर बन जाते हैं। सिंह राशि के जातक रोजाना स्नान-ध्यान के बाद सूर्य देव को जल का अर्घ्य अवश्य दें। इसके साथ ही गुरुवार के दिन पीले रंग की चीजों का दान करें।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों पर भी भगवान विष्णु की कृपा बरसती है। उनकी कृपा से धनु राशि के जातकों को हर कार्य में सफलता मिलती है। इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं और आराध्य भगवान विष्णु हैं। देवगुरु बृहस्पति ज्ञान के कारक हैं। देवगुरु बृहस्पति की कृपा से धनु राशि के जातक धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। इस गुण के चलते धनु राशि के जातक भगवान विष्णु के प्रिय होते हैं। इस राशि के जातक धर्म कर्म में विशेष रूचि रखते हैं। अतः लक्ष्मी नारायण जी की कृपा धनु राशि के जातकों पर हमेशा बरसती है। उनकी कृपा से धनु राशि के जातकों के जीवन में व्याप्त दुख एवं संकट समय के साथ दूर हो जाते हैं। इस राशि के जातक रोजाना स्नान-ध्यान के बाद जल में हल्दी मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।

मीन राशि

मीन राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं और आराध्य भगवान विष्णु हैं। वहीं, इस राशि में सुखों के कारक शुक्र देव उच्च के होते हैं। अतः मीन राशि के जातकों पर शुक्र देव की कृपा भी बरसती है। उनकी कृपा से मीन राशि के जातकों को जीवन में सुख की कमी नहीं होती है। इसके साथ ही भगवान विष्णु की कृपा से मीन राशि के जातक अपने जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं। गुरु की कृपा से मीन राशि के जातक ज्ञानवान होते हैं। इस राशि के जातक गुरुवार के दिन विधि पूर्वक लक्ष्मी नारायण जी की पूजा करें। वहीं, पूजा के दौरान भगवान विष्णु को श्रीफल अवश्य अर्पित करें। इस उपाय को करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

यह भी पढ़ें:  Vastu Tips for Money Plant: मनी प्लांट चुराकर लगाना चाहिए या नहीं, जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।