Zodiac Signs: शारदीय नवरात्र में 2 राशियों पर बरसेगी मां दुर्गा की कृपा, धन से भर जाएगी तिजोरी
शारदीय नवरात्र का त्योहार देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान जगत की देवी मां दुर्गा (Maa Durga Favorite zodiac signs) की श्रद्धा भाव से पूजा की जाती है। मां दुर्गा की भक्ति करने से साधक को पृथ्वी लोक पर सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। उनकी कृपा से सुख और सौभाग्य में हमेशा वृद्धि होती रहती है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अक्टूबर का महीना कई राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस महीने की शुरुआत शारदीय नवरात्र से हुई है। वहीं, समापन धनतेरस और दिवाली से होगा। इस वर्ष 03 अक्टूबर से लेकर 11 अक्टूबर तक शारदीय नवरात्र है। यह पर्व जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा को समर्पित है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। मां दुर्गा की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। ज्योतिषियों की मानें तो 2 राशि के जातकों पर जग की देवी मां दुर्गा (Maa Durga Favorite zodiac signs) की हमेशा कृपा बरसती है। उनकी कृपा से साधक को जीवन में धन संबंधी परेशानी नहीं होती है।
यह भी पढ़ें: 9 अक्टूबर तक इन राशियों की बदलेगी किस्मत, धन से भर जाएगी तिजोरी
वृषभ राशि
ज्योतिषियों की मानें तो वृषभ राशि के जातकों पर मां दुर्गा की हमेशा कृपा बरसती है। इस राशि के स्वामी शुक्र देव हैं, जो सुखों के कारक हैं। कुंडली में शुक्र मजबूत होने से जातक को जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। इस राशि के जातकों के लिए सफेद रंग प्रिय है। वहीं, भाग्यशाली अंक 2 और 7 है। जबकि, शुभ दिन शुक्रवार है। शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन शुक्र देव की भी उपासना की जाती है। इस राशि के जातकों पर जग की देवी मां दुर्गा की कृपा बरसती है। उनकी कृपा से सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। तुला राशि के जातक मां दुर्गा की भक्ति भाव से पूजा करें। उन्हें लाल गुलाब और चुनरी अर्पित करें। साथ ही इस दिन लाल रंग के कपड़े पहनें।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों पर भी जग की देवी मां दुर्गा की कृपा बरसती है। इस राशि के स्वामी सुखों के कारक शुक्र देव हैं। इसके लिए तुला राशि के जातकों को जीवन में धन की कमी नहीं होती है। वहीं, मां दुर्गा की कृपा से जातक के जीवन में व्याप्त सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं। इस राशि में शनि देव उच्च के होते हैं। इसके लिए अच्छे कर्म करने वाले जातकों को शुभ फल देते हैं। उनकी कृपा से तुला राशि के जातक अल्प समय में ही धनवान बन जाते हैं। तुला राशि के जातक सोमवार और शुक्रवार के दिन चावल, चीनी और दूध का दान करें। वहीं, मां दुर्गा को श्रृंगार से संबंधित वस्तुएं अर्पित करें।
यह भी पढ़ें: करवा चौथ से पहले सूर्य देव करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों की बदलेगी फूटी किस्मत
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।