Move to Jagran APP

Mahalaxmi Rajyog: अहोई अष्टमी के दिन 5 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, धन से भर जाएगी तिजोरी

ज्योतिषीय गणना के अनुसार साहस और ऊर्जा के कारक मंगल देव कर्क राशि में विराजमान हैं। इस राशि में मंगल देव अगले साल 20 जनवरी तक रहेंगे। इसके अगले दिन मंगल देव राशि परिवर्तन करेंगे। अहोई अष्टमी (Ahoi Ashtami 2024) पर मंगल देव की विशेष कृपा कर्क राशि के जातकों पर बरसेगी। उनकी कृपा से हर कार्य में सफलता मिलेगी।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Wed, 23 Oct 2024 07:30 PM (IST)
Hero Image
Mahalaxmi Rajyog: मां लक्ष्मी को कैसे प्रसन्न करें?
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, 24 अक्टूबर को अहोई अष्टमी है। यह पर्व हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं पुत्र प्राप्ति एवं पुत्र की लंबी आयु के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। वहीं, संध्याकाल में तारा देखकर व्रत खोलती हैं। ज्योतिषियों की मानें तो कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि बेहद शुभ है। इस शुभ अवसर पर महालक्ष्मी राजयोग का संयोग बन रहा है। महालक्ष्मी राजयोग बनने से कई राशि के जातकों को लाभ होगा। इनमें 5 राशि के जातकों को सर्वाधिक धन लाभ होगा। इन राशियों की धन संबंधी परेशानी दूर हो जाएगी। आइए, इन 2 राशियों के बारे में जानते हैं-  

यह भी पढ़ें: इन राशियों को मिलेगा जीवनसाथी, रिश्ते में आएगी शहद जैसी मिठास

चंद्र राशि परिवर्तन

ज्योतिषियों की मानें तो कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर चंद्र देव कर्क राशि में विराजमान रहेंगे। इस राशि में चंद्र देव 24 अक्टूबर को देर रात 12 बजकर 01 मिनट पर गोचर करेंगे। कर्क राशि के स्वामी चंद्र देव हैं और आराध्य देवों के देव महादेव हैं। इस राशि में चंद्र देव 2 दिनों तक रहेंगे। इसके बाद सिंह राशि में गोचर करेंगे। वहीं, मंगल पूर्व से कर्क राशि में विराजमान हैं। मंगल और चंद्र की युति से महालक्ष्मी राजयोग बन रहा है।  

वृषभ राशि

धन की देवी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा वृषभ राशि के जातकों पर बरसती है। इस राशि के स्वामी सुखों के कारक शुक्र देव हैं। वहीं, चंद्र देव वृषभ राशि में उच्च के होते हैं। इसके लिए अहोई अष्टमी पर वृषभ राशि की बिगड़ी किस्मत संवरने वाली है। चंद्र देव की कृपा से मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। वहीं, मंगल देव की कृपा से आत्मबल में वृद्धि होगी। जबकि महालक्ष्मी राजयोग से धन लाभ होगा। मां लक्ष्मी की कृपा से सभी बिगड़े काम बन जाएंगे। साथ ही सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होगी। अहोई अष्टमी पर पूजा के समय मां लक्ष्मी को चावल की खीर प्रसाद में अर्पित करें।

कर्क राशि

कर्क राशि के स्वामी चंद्र देव हैं। इस राशि के आराध्य देवों के देव महादेव हैं। कर्क राशि में मंगल और चंद्रमा की युति हो रही है। मंगल और चंद्रमा की युति से महालक्ष्मी राजयोग बन रहा है। इस राशि पर चंद्र देव की विशेष कृपा बरसेगी। इसके साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा से धन संबंधी परेशानी दूर होगी। वर्तमान समय में गुरु की भी कृपा कर्क राशि के जातकों पर बरस रही है। कुल मिलाकर कहें तो कर्क राशि के जातकों को लाभ ही लाभ प्राप्त होगा। अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। आर्थिक तंगी दूर होगी। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। निवेश से लाभ होगा। कारोबार में तेजी देखने को मिल सकती है।

मिथुन राशि

महालक्ष्मी राजयोग से मिथुन राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा। महालक्ष्मी राजयोग से कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलेगी। करियर संबंधी परेशानी दूर होगी। धन लाभ के योग बनेंगे। आमदनी बढ़ेगी। अटका हुआ काम पूरा होग। मित्रों से सहयोग मिलेगा। कार्य में सफलता मिलेगी। निवेश के लिए उत्तम समय है। नए कार्य की शुरुआत के लिए प्लानिंग कर सकते हैं। अहोई अष्टमी के दिन कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें।  

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को भी अहोई अष्टमी पर लाभ होगा। इस राशि के जातकों पर लक्ष्मी-गणेश जी की विशेष कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से साधक को हर कार्य में सफलता मिलेगी। सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी। कारोबार में तेजी देखने को मिल सकती है। बिगड़े कार्य बनेंगे। घर पर मंगल कार्य होगा। पुराने मित्र से मिलना होगा। इससे कोई अटका हुआ धन प्राप्त होगा। शेयर मार्केट में निवेश करेंगे। इसका रिटर्न भी प्राप्त होगा। चंद्र देव की विशेष कृपा कन्या राशि के जातकों पर बरसेगी। उनकी कृपा से शुभ कार्यों में सफलता मिलेगी।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को महालक्ष्मी राजयोग से शुभ फल प्राप्त होगा। इस राशि की आराध्या धन की देवी मां लक्ष्मी हैं। इसके लिए अहोई अष्टमी पर तुला राशि के जातकों को आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलेगी। सभी प्रकार के शुभ मनोरथ सिद्ध होंगे। नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। घर पर किसी विशेष व्यक्ति का आना होगा। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे। मां लक्ष्मी की असीम कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से धन संबंधी परेशानी दूर होगी।  

यह भी पढ़ें: मनचाही मिलेगी नौकरी, परीक्षा में होंगे सफल, पढ़ें राशिफल

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।