Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Mangal Gochar 2024 in Aries Rashi: जून महीने में इन 2 राशियों को मिलेगा बिछड़ा प्यार, रिश्ते की भी होगी बात

ज्योतिषियों की मानें तो 1 जून 2024 को ग्रहों के सेनापति मंगल देव मेष राशि में गोचर कर चुके हैं। इस राशि में मंगल देव कुल मिलाकर 41 दिनों तक रहेंगे। इस दौरान 19 जून को भरणी नक्षत्र में गोचर करेंगे और 07 जुलाई को कृतिका नक्षत्र में गोचर करेंगे। इसके बाद 12 जुलाई को मंगल देव मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में गोचर करेंगे।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Mon, 03 Jun 2024 03:59 PM (IST)
Hero Image
Mangal Gochar 2024 in Aries Rashi: जून महीने में इन 2 राशियों को मिलेगा बिछड़ा प्यार

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Mangal Gochar 2024 in Aries Rashi: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के सेनापति मंगल देव को ऊर्जा का कारक माना जाता है। कुंडली में मंगल ग्रह मजबूत होने पर जातक को करियर में मन मुताबिक सफलता मिलती है। साथ ही रिश्ते भी मधुर होते हैं। हालांकि, मांगलिक जातक को विवाह में कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ज्योतिषियों की मानें तो मंगल के राशि परिवर्तन से राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ा है। इनमें दो राशि के जातकों को विशेष लाभ प्राप्त होगा। मंगल देव के मेष राशि में गोचर के दौरान दोनों राशि के जातकों को खोया हुआ प्यार वापस मिलेगा। आइए, विस्तार से जानते हैं-

यह भी पढ़ें: Shani Gochar 2025: 29 मार्च को न्याय के देवता करेंगे राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों को शनि बाधा से मिलेगी मुक्ति

मंगल राशि परिवर्तन

ज्योतिषियों की मानें तो 1 जून 2024 को ग्रहों के सेनापति मंगल देव मेष राशि में गोचर कर चुके हैं। इस राशि में मंगल देव कुल मिलाकर 41 दिनों तक रहेंगे। इस दौरान 19 जून को भरणी नक्षत्र में गोचर करेंगे और 07 जुलाई को कृतिका नक्षत्र में गोचर करेंगे। इसके बाद 12 जुलाई को मंगल देव मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में गोचर करेंगे।

तुला राशि

ज्योतिषियों का कहना है कि तुला राशि के जातक प्रेम विवाह करने में सफल होते हैं। इस राशि के जातकों की शादी भी शीघ्र हो जाती है। अगर कुंडली में किसी प्रकार का कोई दोष नहीं लगा रहता है। मंगल देव के मेष राशि में गोचर करने से तुला राशि के जातकों को प्रेम प्रसंग में लाभ प्राप्त होगा। अगर किसी कारणवश दोनों के मध्य विवाद हुआ है, तो जून महीने में फिर से एक होने के योग हैं। दोनों को अपनी गलती को अहसास होगा। नए सिरे से रिश्ते पर बात करेंगे।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को भी मंगल देव के राशि परिवर्तन से लाभ मिलने वाला है। इस राशि के जातकों को खोया हुआ प्यार वापस मिल सकता है। साथ ही रिश्ते की बात हो सकती है। आसान शब्दों में कहें तो शादी के लिए दोनों सहमति दे सकते हैं। इस प्रस्ताव को माता-पिता के पास ले जा सकते हैं। 12 जुलाई से पूर्व धनु राशि के जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। रिश्ते मधुर और मजबूत होंगे।

यह भी पढ़ें: Rahu-Ketu Gochar 2024: राहु-केतु के गोचर से 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, दूर होंगे सभी दुख और कष्ट

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।