Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Mangal Gochar 2024: पुत्रदा एकादशी से 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, आर्थिक तंगी से मिलेगी निजात

ज्योतिषियों की मानें तो मंगल देव 25 अगस्त को राशि परिवर्तन (Mangal Gochar Mrigashira Nakshatra) करेंगे। इस दिन मंगल देव वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में साहस के कारक मंगल देव 19 अक्टूबर तक रहेंगे। इसके अगले दिन ऊर्जा के कारक मंगल देव राशि परिवर्तन करेंगे। इससे 3 राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ प्राप्त होगा।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Tue, 13 Aug 2024 03:22 PM (IST)
Hero Image
Mangal Gochar 2024: मंगल देव को कैसे प्रसन्न करें ?

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Mangal Gochar 2024: हर वर्ष सावन महीने के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के अगले दिन पुत्रदा एकादशी मनाई जाती है। इस वर्ष 16 अगस्त को पुत्रदा एकादशी मनाई जाएगी। इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु संग मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। साथ ही एकादशी का व्रत रखा जाता है। ज्योतिषियों की मानें तो पुत्रदा एकादशी पर ऊर्जा और साहस के कारक मंगल देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। इससे राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। इनमें 4 राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ प्राप्त होगा। आइए जानते हैं-  

यह भी पढ़ें: 22 अगस्त को कर्क राशि में गोचर करेंगे बुध देव, 3 राशियों पर बरसेगी भगवान गणेश की कृपा

मंगल देव नक्षत्र परिवर्तन (Mangal Mrigashira Nakshatra 2024)

वर्तमान समय में ऊर्जा के कारक मंगल देव रोहिणी नक्षत्र में विराजमान हैं। इस नक्षत्र में मंगल देव 15 अगस्त तक रहेंगे। इसके अगले दिन मंगल देव मृगशिरा नक्षत्र में गोचर करेंगे। इस दिन मंगल देव सुबह 04 बजकर 51 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र से निकलकर मृगशिरा नक्षत्र में गोचर करेंगे। इस नक्षत्र में मंगल देव 05 सितंबर तक रहेंगे। इसके बाद मृगशिरा नक्षत्र से निकलकर आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इससे पूर्व मंगल देव 26 अगस्त को राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन मंगल देव वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे।

वृषभ राशि

वर्तमान समय में मंगल देव वृषभ राशि में विराजमान हैं। वहीं, नक्षत्र परिवर्तन कर मंगल देव मृगशिरा में गोचर करेंगे। इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले जातकों की राशि वृषभ होती है। इसके लिए वृषभ राशि के जातकों पर हनुमान जी की विशेष कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से सकल मनोरथ सिद्ध हो जाएंगे। मंगल देव राशि परिवर्तन के दौरान आपके द्वितीय भाव में गोचर करेंगे। इससे आपकी आय में बढ़ोतरी होगी। नेत्र से संबंधित परेशानी दूर होगी। सत्य कर्मों में मन लगेगा। धार्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं। साथ ही किस्मत बदल सकती है।

मिथुन राशि

मृगशिरा नक्षत्र में जन्म लेने वाले जातकों की राशि वृषभ एवं मिथुन होती है। इस महीने में मंगल देव मिथुन राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में मंगल देव के गोचर से कई राशि के जातकों को लाभ होगा। इसस पहले मंगल देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। इससे मिथुन राशि के जातकों को लाभ होगा। हालांकि, मिथुन राशि के जातकों को अपनी वाणी पर कंट्रोल रखना होगा। मंगल देव की कृपा से आपमें अदम्य साहस और ऊर्जा का संचार होगा। अपनी प्रतिभा से आप अपने कार्यों को समय पर करने में सफल होंगे। मंगल देव के नक्षत्र और राशि परिवर्तन से आपके स्वभाव में व्यापक बदलाव देखने को मिल सकता है। आपके चेहरे पर तेज और ओज रहेगा। रोजाना पूजा के समय हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मकर राशि

ऊर्जा के कारक मंगल देव मकर राशि में उच्च के होते हैं। इस राशि के जातकों पर मंगल देव की विशेष कृपा हमेशा बरसती है। वर्तमान समय में मकर राशि के जातक साढ़े साती से पीड़ित हैं। इस राशि के जातकों पर साढ़े साती का अंतिम चरण चल रहा है। मंगल देव के राशि परिवर्तन से मकर राशि के जातकों को कर्ज और शुत्र दोनों से मुक्ति मिल सकती है। हनुमान जी की कृपा से आपके सभी बिगड़े काम बनेंगे। सेहत से संबंधित परेशानी दूर होगी। साथ ही सभी प्रकार के दुखों का नाश होगा। मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ें: Zodiac Signs: 2 राशियों पर हमेशा बरसती है हनुमान जी की कृपा, धन से भरी रहती है तिजोरी

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।