Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Monthly Horoscope August 2024: मकर और कुंभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा अगस्त का महीना ? पढ़ें मासिक राशिफल

ज्योतिषियों की मानें तो न्याय के देवता शनिदेव कुंभ राशि (Horoscope August 2024) में मार्च 2025 तक रहेंगे। इस समय तक कुंभ राशि के जातकों पर साढ़े साती का दूसरा चरण चलेगा। 29 मार्च 2025 से कुंभ राशि के जातकों पर साढ़े साती का अंतिम चरण चलेगा। वर्तमान समय में मीन राशि के जातकों पर साढ़े साती का प्रथम चरण चल रहा है।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Tue, 30 Jul 2024 05:40 PM (IST)
Hero Image
Monthly Horoscope August 2024: पढ़ें मासिक राशिफल

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सावन का महीना मकर और कुंभ राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। इस महीने शुक्र और बुध के सिंह राशि में गोचर करने से दोनों राशि के जातकों को लाभ प्राप्त हो सकता है। हालांकि, मकर और कुंभ राशि के जातकों पर साढ़े साती चल रही है। इसके साथ ही शनिदेव कुंभ राशि में वक्री चाल चल रहे हैं। अतः कई मामलों में मकर और कुंभ राशि के जातकों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए, अगस्त महीने का राशिफल जानते हैं-

यह भी पढ़ें: कामिका एकादशी से 3 राशियों की बदलेगी फूटी किस्मत, बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना मिलाजुला रहने वाला है। इस महीने कई कार्य में सफलता मिलेगी। वहीं, पार्टनरशिप में किया गया कार्य बिगड़ सकता है। इस महीने अपनी वाणी पर संयम रखें। बॉस के साथ संबंध मधुर रहेगा। अनावश्यक प्रयोग करने से समय और ऊर्जा दोनों ही बर्बाद होंगे। अगस्त महीने में किसी को उधार न दें। प्रेम प्रसंग में पड़े जातकों के मध्य संबंध बिगड़ सकते हैं। पार्टनर को समय दें और उनकी भावनाओं का सम्मान करें। अगर किसी कारणवश विचार नहीं मिल रहे हैं, तो बैठकर बातचीत करें और असमंजस को दूर करें।

वर्तमान समय में शनिदेव वक्री चाल चल रहे हैं। इसके लिए पार्टनरशिप में कार्य न करें। हर सोमवार पर गंगाजल में अपराजिता का फूल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। साथ ही शिव चालीसा का पाठ करें। इसके अलावा, गरीबों के मध्य काले तिल, काले कंबल, उड़द की दाल, चमड़े के जूते और चप्पल का दान करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना बेहद शुभ रहने वाला है। इस महीने में सूर्य देव एवं बुध देव कुंभ राशि के जीवनसाथी भाव में बुधादित्य योग बना रहे हैं। इससे न केवल पार्टनर के साथ प्रेम संबंध मधुर होगा, बल्कि कारोबार में भी लाभ होगा। इससे लाभ के योग बनेंगे। कारोबार में निवेश के लिए हिस्सेदार मिल सकते हैं। साथ ही ससुराल पक्ष से आर्थिक मदद मिल सकती है। सावन महीने में धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।

केतु के अष्टम भाव में रहने के चलते वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। पेट से संबंधित परेशानी हो सकती है। इससे मानसिक तनाव की समस्या हो सकती है। करियर से जुड़े लोगों को साढ़े साती के चलते परेशानी आ सकती है। सावन महीने के दौरान रोजाना स्नान-ध्यान कर गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इससे प्रेम जीवन में भी मधुरता आएगी। साथ ही पार्टनर के साथ संबंध मजबूत होंगे। इस महीने पार्टनर से आपको बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। ये खुशखबरी विवाह को लेकर हो सकती है।

यह भी पढ़ें: 31 जुलाई से 3 राशियों की बदलेगी फूटी किस्मत, महादेव की बरसेगी कृपा

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।