Move to Jagran APP

Chandra Gochar 2024: अहोई अष्टमी से इन राशियों की बदलेगी किस्मत, आर्थिक तंगी होगी दूर

ज्योतिषीय गणना के अनुसार 26 अक्टूबर के दिन मन के कारक चंद्र देव (Chandra Gochar 2024) राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन चंद्र देव कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे। सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं और आराध्य जगत के पालनहार भगवान विष्णु हैं। भगवान विष्णु की पूजा करने से साधक को हर कार्य में सफलता मिलती है।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Tue, 22 Oct 2024 07:00 PM (IST)
Hero Image
Chandra Gochar 2024: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें?

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को अहोई अष्टमी मनाई जाती है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पुत्र की लंबी आयु के लिए अहोई माता के निमित्त व्रत रख निर्जला व्रत रखती हैं। इस व्रत को करने से पुत्र के सुख और सौभाग्य में अपार वृद्धि होती है। साथ ही पुत्र दीर्घायु होता है। ज्योतिषियों की मानें तो अहोई अष्टमी कई जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस शुभ तिथि पर मन के कारक चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों को लाभ होगा। इनमें 2 राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ होगा। आइए, इन 2 राशियों के बारे में जानते हैं-  

यह भी पढ़ें: इन राशियों को मिलेगा जीवनसाथी, रिश्ते में आएगी शहद जैसी मिठास

चंद्र राशि परिवर्तन

ज्योतिषियों की मानें तो कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि यानी 24 अक्टूबर के दिन चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। इस शुभ तिथि पर चंद्र देव देर रात 12 बजकर 01 मिनट पर मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में चंद्र देव दो दिनों तक रहेंगे। इसके बाद कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे।  

मिथुन राशि

चंद्र देव के राशि परिवर्तन से मिथुन राशि के जातकों को लाभ होगा। इस राशि के स्वामी बुध देव हैं और आराध्य भगवान गणेश हैं। भगवान गणेश की विशेष कृपा मिथुन राशि के जातकों पर बरसती है। उनकी कृपा से मिथुन राशि के जातकों को कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलती है। इसके साथ ही करियर को भी नया आयाम मिलता है। चंद्र देव के द्वितीय भाव में गोचर करने से मिथुन राशि के जातकों को दोस्तों एवं रिश्तेदारों से विशेष लाभ मिल सकता है। इसके अलावा, धन संबंधी परेशानी भी दूर होगी। धन लाभ के योग बनेंगे। घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। चंद्र देव की कृपा पाने के लिए कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें।  

कन्या राशि

कन्या राशि के भी स्वामी बुध देव हैं और आराध्य भगवान गणेश हैं। इस राशि में बुध देव उच्च के होते हैं। इसके लिए बुध देव की असीम कृपा कन्या राशि के जातकों पर बरसती है। उनकी कृपा से कन्या राशि के जातक कारोबार क्षेत्र में अधिक सफल होते हैं। इस राशि के जातक मधुरभाषी होते हैं। इसके लिए कन्या राशि के जातक विशेष विषय में ज्ञाता होते हैं। राशि परिवर्तन के दौरान चंद्र देव की विशेष कृपा कन्या राशि के जातकों पर बरसेगी। उनकी कृपा से शुभ कार्यों में सफलता मिलेगी। बिगड़े कार्य संवर जाएंगे। घर पर मंगल कार्य का आयोजन हो सकता है। कारोबार में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। आर्थिक तंगी भी दूर होगी।

यह भी पढ़ें: मनचाही मिलेगी नौकरी, परीक्षा में होंगे सफल, पढ़ें राशिफल

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।