Move to Jagran APP

Shardiya Navratri 2024 Day 8: महाअष्टमी से इन राशियों की बदलेगी फूटी किस्मत, आर्थिक तंगी हो जाएगी दूर

ज्योतिषीय गणना के अनुसार 13 अक्टूबर के दिन मन के कारक चंद्र देव (Chandra Gochar 2024) राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन चंद्र देव मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करेंगे। न्याय के देवता शनिदेव कुंभ राशि के स्वामी हैं और आराध्य भगवान शिव हैं। भगवान शिव की पूजा करने से साधक पर शनि देव की कृपा बरसती है। साथ ही कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Thu, 10 Oct 2024 09:22 PM (IST)
Hero Image
Chandra Dev: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें ?

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, 11 अक्टूबर को शारदीय नवरात्र की अष्टमी एवं नवमी तिथि है। यह दिन मां महागौरी को समर्पित होता है। इस दिन भक्ति भाव से मां महागौरी की पूजा की जाती है। साथ ही मनचाहा वर पाने हेतु व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। ज्योतिषियों की मानें तो शारदीय नवरात्र की अष्टमी तिथि पर मन के कारक चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों को आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। धन लाभ से फूटी किस्मत बदल सकती है। इसके साथ ही शुभ कामों में सफलता प्राप्त होगी।  

यह भी पढ़ें: इन राशियों को मिलेगा जीवनसाथी, रिश्ते में आएगी शहद जैसी मिठास

चंद्र राशि परिवर्तन

ज्योतिषियों की मानें तो आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर मन के कारक चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। इस शुभ तिथि पर चंद्र देव सुबह 11 बजकर 41 मिनट पर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में चंद्र देव दो दिनों तक रहेंगे। इसके बाद मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करेंगे।  

धनु राशि

धनु राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं और आराध्य जगत के पालनहार भगवान विष्णु हैं। इस राशि के जातक धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। धर्म-कर्म में विशेष रुचि रखते हैं। देवगुरु बृहस्पति की कृपा से बुद्धिमान भी होते हैं। इसके लिए जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं। शारदीय नवरात्र और दशहरा तिथि पर धनु राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा। चंद्र देव की कृपा से मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। साथ ही धन लाभ के योग बनेंगे। कारोबार में तेजी देखने को मिल सकती है। शुभ कार्य का श्रीगणेश करने के लिए उत्तम समय है। शारदीय नवरात्र के दौरान मां दुर्गा की सच्ची श्रद्धा और निष्ठा से भक्ति करें।

मीन राशि

मीन राशि में शुक्र देव उच्च के होते हैं। इसके लिए मीन राशि के जातकों को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही देवगुरु बृहस्पति मीन राशि के स्वामी हैं और भगवान विष्णु आराध्य हैं। भगवान विष्णु की पूजा करने से मीन राशि के जातकों को सभी क्षेत्रों में सफलता मिलती है। चंद्र देव के राशि परिवर्तन से मीन राशि के जातकों को शारदीय नवरात्र के दौरान धन लाभ हो सकता है। निवेश से लाभ होगा। धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे। मां दुर्गा की कृपा से सभी दुखों का नाश होगा। शारदीय नवरात्र और दशहरा के दिन चावल, चीनी, आटा और सफेद रंग के कपडे़ का दान करें।

यह भी पढ़ें: मनचाही मिलेगी नौकरी, परीक्षा में होंगे सफल, पढ़ें राशिफल

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।