Move to Jagran APP

Chandra Gochar 2024: रमा एकादशी तक इन राशियों की बदलेगी फूटी किस्मत, धन की समस्या होगी दूर

ज्योतिषीय गणना के अनुसार 28 अक्टूबर के दिन मन के कारक चंद्र देव (Chandra Gochar 2024) राशि परिवर्तन करेंगे। 28 अक्टूबर को मन के कारक चंद्र देव सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर करेंगे। कन्या राशि के स्वामी ग्रहों के राजकुमार बुध देव हैं और आराध्य भगवान गणेश हैं। भगवान गणेश की पूजा करने से कारोबार में सफलता मिलती है।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Thu, 24 Oct 2024 09:16 PM (IST)
Hero Image
Chandra Gochar 2024: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें ?
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर वर्ष कार्तिक महीने में रमा एकादशी मनाई जाती है। इस वर्ष 28 अक्टूबर को रमा एकादशी है। इस दिन भगवान विष्णु संग मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। साथ ही एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। ज्योतिषियों की मानें तो रमा एकादशी से पूर्व चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। इससे कई राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा। इनमें 2 राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ होगा। साथ ही सभी प्रकार के दुखों का अंत होगा। आइए जानते हैं-

यह भी पढ़ें: इन राशियों को मिलेगा जीवनसाथी, रिश्ते में आएगी शहद जैसी मिठास

चंद्र राशि परिवर्तन

ज्योतिषियों की मानें तो कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि पर चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। इस शुभ तिथि पर चंद्र देव सुबह 09 बजकर 45 मिनट पर कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में चंद्र देव दो दिनों तक रहेंगे। इसके बाद सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर करेंगे।

कर्क राशि

चंद्र देव के राशि परिवर्तन से कर्क राशि के जातकों को लाभ होगा। इस राशि के स्वामी स्वयं चंद्र देव हैं। वहीं, आराध्य देवों के देव महादेव हैं। इस राशि में गुरु उच्च के होते हैं। इसके लिए कर्क राशि के जातकों पर गुरु की कृपा बरसती रहती है। चंद्र देव की कृपा से कर्क राशि के जातकों को धन लाभ होगा। रमा एकादशी पर दान करने से विशेष लाभ प्राप्त होगा। शुभ कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी खास व्यक्ति के मिलने से धन लाभ हो सकता है। भगवान शिव की कृपा से बिगड़े कार्य बन जाएंगे।

तुला राशि

न्याय के देवता शनिदेव तुला राशि में उच्च के होते हैं। इसके लिए तुला राशि के जातकों पर शनिदेव की कृपा बरसती है। उनकी कृपा से करियर में मनमुताबिक सफलता मिलती है। चंद्र देव के राशि परिवर्तन से तुला राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। धार्मिक यात्रा की प्लानिंग होगी। घर पर रिश्तेदारों का आगमन होगा। शुक्र देव की कृपा से सुखों में वृद्धि होगी। दोस्तों के साथ रिश्ते मधुर होंगे। कारोबार में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ें: मनचाही मिलेगी नौकरी, परीक्षा में होंगे सफल, पढ़ें राशिफल

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।