Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Chandra Gochar 2024: नवरात्र के दूसरे दिन से इन राशियों की बदलेगी फूटी किस्मत, आर्थिक तंगी हो जाएगी दूर

ज्योतिषीय गणना के अनुसार 06 अक्टूबर यानी शारदीय नवरात्र के चौथे दिन मन के कारक चंद्र देव (Chandra Gochar 2024) राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन चंद्र देव तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। इससे पूर्व चंद्र देव तुला राशि में विराजमान रहेंगे। ऊर्जा के कारक मंगल देव वृश्चिक राशि के स्वामी हैं और हनुमान जी आराध्य हैं।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Thu, 03 Oct 2024 08:59 PM (IST)
Hero Image
Chandra Gochar 2024: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें ?

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, शारदीय नवरात्र का दूसरा दिन कई राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस शुभ दिन पर मन के कारक चंद्र देव (Chandra Gochar 2024) राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन से शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन तक कई राशि के जातकों को विशेष लाभ प्राप्त होगा। जगत जननी मां चंद्रघंटा की कृपा से हर शुभ कार्य में सफलता मिलेगी। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-

यह भी पढ़ें: Shardiya Navratri 2024 Upay: शारदीय नवरात्र में घर ले आएं ये 4 चीजें, बदल जाएगी फूटी किस्मत

चंद्र राशि परिवर्तन

ज्योतिषियों की मानें तो आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर मन के कारक चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। इस शुभ तिथि पर चंद्र देव कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर करेंगे। चंद्र देव 04 अक्टूबर को प्रातः काल 05 बजकर 55 मिनट पर तुला राशि में गोचर करेंगे। वहीं, दो दिनों तक तुला राशि में रहेंगे। इसके बाद तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे।

कन्या राशि

चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से कन्या राशि के जातकों को विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है। इस राशि में पूर्व से सूर्य देव एवं केतु विराजमान हैं। वहीं, ग्रहों के राजकुमार बुध देव कन्या राशि के जातकों को हमेशा शुभ फल देते हैं। चंद्रमा के राशि परिवर्तन से कन्या राशि के जातकों को आर्थिक लाभ हो सकता है। इस राशि के जातकों के परिवार में सुखद माहौल रहेगा। आमदनी बढ़ेगी। साथ ही धन बचत करने में कामयाब होंगे। मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है। विचार में शालीनता आएगी। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए भी शारदीय नवरात्र का दूसरा एवं तीसरा दिन बेहद शुभ साबित होने वाला है। मां चंद्रघंटा की कृपा से सकल मनोरथ सिद्ध होंगे। साथ ही सभी बिगड़े काम बन जाएंगे। कारोबार में तेजी देखने को मिल सकती है। देवगुरु बृहस्पति धनु राशि के स्वामी हैं। उनकी कृपा धनु राशि के जातकों पर बरसती है। वहीं, चंद्र देव के तुला राशि में गोचर करने से यात्रा का योग बन सकता है। इस यात्रा से लाभ भी प्राप्त हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। शुभ कार्यों में सफलता मिल सकती है। निवेश करने से बेहतर रिटर्न प्राप्त होगा। घर पर मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। मां दुर्गा की पूजा करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी।

यह भी पढ़ें: नवरात्र में कपूर से कर लेंगे ये उपाय, तो नहीं होगी धन-समृद्धि की कमी

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।