Move to Jagran APP

Chandra Gochar 2024: प्रदोष व्रत से इन राशियों की बदलेगी फूटी किस्मत, धन से भर जाएगी तिजोरी

मन के कारक चंद्र देव 17 अक्टूबर को (Chandra Gochar 2024) राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन चंद्र देव मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करेंगे। ऊर्जा के कारक मंगल देव मेष राशि के स्वामी हैं और आराध्य हनुमान जी हैं। सूर्य देव मेष राशि में उच्च के होते हैं। हनुमान जी की पूजा करने से साधक पर मंगल देव (Chandra Gochar 2024) की कृपा बरसती है।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Mon, 14 Oct 2024 09:45 PM (IST)
Hero Image
Chandra Gochar 2024: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें ?

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, 15 अक्टूबर को भौम प्रदोष व्रत है। यह व्रत हर पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव संग मां पार्वती की पूजा की जाती है। भगवान शिव की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही धन संबंधी परेशानी दूर हो जाती है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, भौम प्रदोष व्रत पर वृद्धि योग का संयोग बन रहा है। इसके साथ ही चंद्र देव (Chandra Gochar 2024) भी प्रदोष व्रत पर राशि परिवर्तन कर रहे हैं। इससे कई राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा। इनमें 2 राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें: इन राशियों को मिलेगा जीवनसाथी, रिश्ते में आएगी शहद जैसी मिठास

चंद्र राशि परिवर्तन

ज्योतिषियों की मानें तो आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। इस शुभ तिथि पर चंद्र देव शाम 04 बजकर 48 मिनट पर कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में चंद्र देव दो दिनों तक रहेंगे। इसके बाद मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करेंगे।

मेष राशि

चंद्र देव के राशि परिवर्तन से मेष राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ होगा। इस राशि के जातकों पर देवगुरु बृहस्पति की भी कृपा बरस रही है। वर्तमान समय में देवगुरु बृहस्पति मेष राशि के धन भाव में विराजमान हैं। वहीं, सूर्य देव मेष राशि में उच्च के होते हैं। इसके लिए हमेशा मेष राशि के जातकों पर सूर्य देव की कृपा बरसती है। उनकी कृपा से करियर और कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलती है। चंद्र देव की कृपा से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। सभी बिगड़े कार्य बनेंगे। शुभ कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। इस राशि के स्वामी मंगल देव हैं और आराध्य हनुमान जी हैं। अतः मेष राशि के जातक रोजाना हनुमान जी की पूजा करें। आर्थिक तंगी से निजात पाने के लिए भौम प्रदोष व्रत पर ऋण मोचन स्तोत्र का पाठ करें।

कुंभ राशि

चंद्र देव के राशि परिवर्तन से कुंभ राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा। इस राशि के जातकों पर शिव जी की विशेष कृपा बरसती है। उनकी कृपा से हर बिगड़े काम संवर जाते हैं। चंद्र देव के द्वितीय भाव में गोचर करने से कुंभ राशि के जातकों को कर्ज की समस्या से प्रदोष व्रत पर मुक्ति मिल सकती है। ऐसा भी हो सकता है कि धन लाभ हो सकता है। धन लाभ होने से बिगड़े काम बन जाएंगे। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। किसी धार्मिक यात्रा का प्लान बन सकता है। चंद्र देव की कृपा पाने के लिए शरद पूर्णिमा के दिन कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। वहीं, प्रदोष व्रत पर भगवान शिव का गन्ने के रस से अभिषेक करें। इस उपाय को करने से धन संबंधी परेशानी दूर होगी।

यह भी पढ़ें: मनचाही मिलेगी नौकरी, परीक्षा में होंगे सफल, पढ़ें राशिफल

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।