Move to Jagran APP

Chandra Gochar 2024: 9 अक्टूबर से इन राशियों की बदलेगी किस्मत, धन से भर जाएगी तिजोरी

ज्योतिषीय गणना के अनुसार 11 अक्टूबर के दिन मन के कारक चंद्र देव (Chandra Gochar 2024) राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन चंद्र देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे। न्याय के देवता शनिदेव मकर राशि के स्वामी हैं और आराध्य देवों के देव महादेव हैं। भगवान शिव की पूजा करने से साधक पर चंद्र देव (Chandra Gochar 2024) की कृपा बरसती है।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Tue, 08 Oct 2024 07:58 PM (IST)
Hero Image
Chandra Gochar 2024: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें ?

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, 09 अक्टूबर को शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि है। यह दिन मां कालरात्रि को समर्पित होता है। इस दिन भक्ति भाव से मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। इसके साथ ही मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। ज्योतिषियों की मानें तो शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि पर चंद्र देव (Chandra Gochar 2024) राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा। इन राशियों के सभी बिगड़े काम बन जाएंगे। इसके साथ ही शुभ और सकारात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

यह भी पढ़ें: इन राशियों को मिलेगा जीवनसाथी, रिश्ते में आएगी शहद जैसी मिठास

चंद्र राशि परिवर्तन

ज्योतिषियों की मानें तो आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर मन के कारक चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। इस शुभ तिथि पर चंद्र देव सुबह 04 बजकर 08 मिनट पर वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में चंद्र देव दो दिनों तक रहेंगे। इसके बाद धनु राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे।

वृश्चिक राशि

चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से वृश्चिक राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा। इस राशि के जातकों पर देवगुरु बृहस्पति की भी कृपा बरस रही है। वहीं, चंद्र देव की कृपा से न केवल मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी, बल्कि सभी बिगड़े काम भी बनेंगे। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। निवेश करने के लिए समय उत्तम है। शुभ कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। इस राशि के स्वामी मंगल देव हैं और आराध्य हनुमान जी हैं। अतः वृश्चिक राशि के जातक रोजाना हनुमान जी की पूजा करें।

कुंभ राशि

वर्तमान समय में कुंभ राशि के जातकों पर साढ़े साती का दूसरा चरण चल रहा है। साढ़े साती का दूसरा चरण 29 मार्च को समाप्त होगा। इसके बाद तीसरा चरण शुरू होगा। इस राशि के जातकों को चंद्र देव के राशि परिवर्तन से लाभ होगा। चंद्र देव की कृपा से आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। धन लाभ के योग बनेंगे। अटका हुआ धन प्राप्त होगा। परिवार वालों के साथ धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे। घर पर शुभ कार्य होंगे। मां दुर्गा की पूजा करने से सभी दुखों का नाश होगा। चंद्र देव की कृपा पाने के लिए हर सोमवार और शुक्रवार के दिन कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें।

यह भी पढ़ें: मनचाही मिलेगी नौकरी, परीक्षा में होंगे सफल, पढ़ें राशिफल

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।