Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Chandra Gochar 2024: मन के कारक चंद्र देव ने कन्या राशि में किया गोचर, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

ज्योतिषीय गणना के अनुसार 04 अक्टूबर यानी शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मन के कारक चंद्र देव (Chandra Gochar 2024) राशि परिवर्तन करेंगे। वर्तमान समय में चंद्र देव कन्या राशि में विराजमान हैं। कन्या राशि में ग्रहों के राजकुमार बुध देव उच्च के होते हैं। इस राशि में पूर्व से सूर्य देव विराजमान हैं। चंद्र देव कन्या राशि में 3 अक्टूबर तक रहेंगे।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Tue, 01 Oct 2024 09:14 PM (IST)
Hero Image
Chandra Dev: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें?

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, अक्टूबर का महीना कई राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस महीने में कई ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। इसकी शुरुआत चंद्र देव के कन्या राशि में गोचर करने से हुई है। चंद्र देव (Chandra Gochar 2024) ने अक्टूबर महीने के पहले दिन ही राशि परिवर्तन किया है। इससे कई राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा। इनमें दो राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए, इन 2 राशियों के बारे में जानते हैं-

यह भी पढ़ें: Surya Grahan 2024: सर्वपितृ अमावस्या पर लगेगा साल का आखिरी ग्रहण, 3 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान

चंद्र राशि परिवर्तन

ज्योतिषियों की मानें तो आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर किया है। चंद्र देव एक राशि में कुल मिलाकर सवा दो दिनों तक रहते हैं। इसके बाद राशि परिवर्तन करते हैं। चंद्र देव 04 अक्टूबर को कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर करेंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए अक्टूबर का महीना बेहद शुभ साबित रहने वाला है। हालांकि, सर्वपितृ अमावस्या के दिन सिंह राशि के जातकों को सावधान रहने की आवश्यकता है। चंद्र देव राशि परिवर्तन के दौरान सिंह राशि के द्वितीय भाव में विराजमान होंगे। इस भाव में चंद्र देव के गोचर से सिंह राशि के जातकों को न केवल मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है, बल्कि अधूरे काम भी पूरे हो जाएंगे। शारदीय नवरात्र के दौरान घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। कारोबार में तेजी देखने को मिल सकती है। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। मां की सेहत अच्छी रहेगी। मां दुर्गा की पूजा करने से सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी अक्टूबर का महीना शानदार रहने वाला है। चंद्र देव के राशि परिवर्तन से शारदीय नवरात्र के पहले दिन ही विशेष लाभ मिल सकता है। कोई बड़ी खुशखबरी मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। सभी रुके कार्य पूर्ण होंगे। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। देवगुरु बृहस्पति पूर्व से आपके सप्तम भाव को देख रहे हैं। इस भाव में गुरु की दृष्टि और आय भाव में चंद्र देव की उपस्थिति से शारदीय नवरात्र के दौरान आपको विशेष लाभ हो सकता है। नया कार्य शुरू कर सकते हैं। निवेश से भी लाभ प्राप्त होगा। घर-गाड़ी या प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। घर पर शुभ कार्य का आयोजन होगा। मां दुर्गा की उपासना करने से सर्व कार्य में सिद्धि प्राप्त होगी।

यह भी पढ़ें: कल लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, नोट करें सूतक काल एवं ग्रहण समय

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।