Move to Jagran APP

Chandra Gochar 2024: 19 अक्टूबर को चंद्र देव करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों की बदलेगी फूटी किस्मत

ज्योतिषीय गणना के अनुसार 21 अक्टूबर के दिन मन के कारक चंद्र देव (Chandra Gochar 2024) राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन चंद्र देव वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे। ग्रहों के राजकुमार बुध देव मिथुन राशि के स्वामी हैं और आराध्य बुध देव हैं। भगवान गणेश की पूजा करने से साधक पर बुध देव (Chandra Gochar 2024) की कृपा बरसती है।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Fri, 18 Oct 2024 09:00 PM (IST)
Hero Image
Chandra Gochar 2024: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें?

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में चंद्र देव को मन का कारक बताया गया है। कुंडली में चंद्रमा मजबूत होने से जातक हमेशा प्रसन्नचित्त रहता है। साथ ही सभी प्रकार के सकारात्मक कार्यों में जातक को सफलता मिलती है। ज्योतिषियों की मानें तो भगवान शिव की पूजा करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है। इसके लिए सोमवार और शुक्रवार के दिन कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। करवा चौथ से एक दिन पूर्व चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। इससे 2 राशि के जातकों को विशेष लाभ प्राप्त होगा। आइए, इन 2 राशियों के बारे में जानते हैं-

यह भी पढ़ें: इन राशियों को मिलेगा जीवनसाथी, रिश्ते में आएगी शहद जैसी मिठास

चंद्र राशि परिवर्तन

ज्योतिषियों की मानें तो कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि पर चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। इस शुभ तिथि पर चंद्र देव शाम 04 बजकर 10 मिनट पर मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में चंद्र देव दो दिनों तक रहेंगे। इसके बाद वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे।

मेष राशि

चंद्र देव के राशि परिवर्तन से मेष राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा। इस राशि में सूर्य देव उच्च के होते हैं। इसके लिए मेष राशि के जातकों पर सूर्य देव की हमेशा कृपा बरसती है। वर्तमान समय में गुरु की भी कृपा मेष राशि के जातकों पर बरस रही है। इसके लिए मेष राशि को सभी प्रकार के कार्यों में सफलता मिल रही है। वहीं, चंद्र देव की कृपा से मेष राशि के जातकों को अगले दो दिनों तक विशेष लाभ होगा। शुभ कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार में मेहमानों का आगमन होगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। कारोबार में लाभ प्राप्त होगा। निवेश से भी धन लाभ हो सकता है।

कर्क राशि

चंद्र देव के राशि परिवर्तन से कर्क राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा। इस राशि के स्वामी चंद्र देव हैं। इसके लिए कर्क राशि के जातकों पर चंद्र देव की कृपा बरसती है। इस राशि में देवगुरु बृहस्पति उच्च के होते हैं। इसके लिए कर्क राशि के जातकों को हमेशा शुभ फल देते हैं। उनकी कृपा से कर्क राशि के जातकों को धन का अभाव नहीं होता है। वहीं, चंद्र देव की कृपा से अगले दो दिनों तक शुभ कार्यों में सफलता मिलेगी। धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे। परिवार में मंगल कार्य का आयोजन होगा। निवेश करने की सोच रहे हैं, तो समय अनुकूल है।

यह भी पढ़ें: मनचाही मिलेगी नौकरी, परीक्षा में होंगे सफल, पढ़ें राशिफल

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।