Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Chandra Gochar 2024: 16 सितंबर से इन राशियों की बदलेगी फूटी किस्मत, आर्थिक तंगी से मिलेगी निजात

सनातन धर्म में पितृ पक्ष का विशेष महत्व है। हर वर्ष भाद्रपद पूर्णिमा तिथि से लेकर आश्विन अमावस्या तक पितृ पक्ष मनाया जाता है। पितृपक्ष शुरू होने से पूर्व चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव (Chandra Gochar 2024) के राशि परिवर्तन से दो राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा। भगवान शिव की पूज करने से कुंडली में चंद्र ग्रह मजबूत होता है।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Sun, 15 Sep 2024 05:11 PM (IST)
Hero Image
Chandra Gochar 2024: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें ?

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर वर्ष सूर्य देव के कन्या राशि में गोचर करने की तिथि पर कन्या संक्रांति मनाई जाती है। इस शुभ अवसर पर शिल्पकार विश्वकर्मा जयंती मनाई जाती है। इस वर्ष 16 सितंबर को कन्या संक्रांति है। कन्या संक्रांति की तिथि पर मन के कारक चंद्र देव (Chandra Gochar 2024) भी राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन से राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। इनमें 2 राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ प्राप्त होगा। आइए जानते हैं-

यह भी पढ़ें: Monthly Horoscope September 2024: मकर और कुंभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा सितंबर का महीना ? पढ़ें राशिफल

चंद्र राशि परिवर्तन

ज्योतिषियों की मानें तो 16 सितंबर को चंद्र देव राशि प्रातः काल 05 बजकर 44 मिनट पर मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में चंद्र देव दो दिनों तक रहेंगे। इसके बाद 18 सितंबर को सुबह 05 बजकर 44 मिनट पर कुंभ से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में चंद्र देव के रहने से दो राशि के जातकों को पितृ पक्ष में लाभ प्राप्त होगा।

मेष राशि

आत्मा के कारक सूर्य देव मेष राशि में उच्च के होते हैं। इस राशि के स्वामी मंगल देव हैं और आराध्य हनुमान जी हैं। चंद्र देव के साथ सूर्य देव का मित्रवत संबंध है। अतः चंद्र देव की कृपा मेष राशि के जातकों पर बरसती है। राशि परिवर्तन के दौरान चंद्र देव मेष राशि के आय भाव में विराजमान होंगे। इस भाव में चंद्र देव के रहने से मेष राशि के जातकों की आमदनी में बढ़ोतरी होगी। साथ ही बिगड़े कार्य बनेंगे। परिवारवालों के साथ रिश्ता मधुर होगा। किसी विशेष कार्य में सफलता पाने से मन प्रसन्नचित्त रहेगा। निवेश के लिए पितृ पक्ष तक उत्तम समय है।

मकर राशि

चंद्र देव के राशि परिवर्तन से मकर राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा। इस राशि के स्वामी न्याय के देवता शनिदेव हैं और आराध्य देवों के देव महादेव हैं। महादेव की कृपा मकर राशि के जातकों पर बरसती है। वहीं, चंद्रमा को भगवान शिव ने अपने शीश पर धारण किया है। राशि परिवर्तन के दौरान चंद्र देव मकर राशि के द्वितीय भाव में विराजमान होंगे। इस भाव में चंद्र देव की दृष्टि से मकर राशि के जातकों को शुभ कार्यों में सफलता मिलेगी। साथ ही आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। परिवार में सुखद माहौल रहेगा। बड़ों से प्यार मिलेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। मां का प्यार एवं दुलार मिलेगा। इस राशि में मंगल देव उच्च के होते हैं। इसके लिए मंगल देव की भी कृपा मकर राशि के जातकों पर बरसती है।

यह भी पढ़ें: Monthly Love Horoscope September 2024: इन राशियों को मिलेगा सच्चा प्यार, रिश्ते की भी होगी बात, पढ़ें राशिफल

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।