Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Chandra Gochar 2024: 20 सितंबर से इन राशियों की बदलेगी फूटी किस्मत, आर्थिक तंगी होगी दूर

ज्योतिषीय गणना के अनुसार 20 सितंबर का दिन बेहद खास रहने वाला है। इस शुभ तिथि पर चंद्र देव (Chandra Gochar 2024) राशि परिवर्तन करेंगे। इससे कई राशि के जातकों के जीवन में बदलाव देखने को मिल सकता है। वहीं कई राशि के जातकों को आर्थिक तंगी से निजात मिल सकती है। भगवान शिव की पूजा करने से कुंडली में चंद्र ग्रह बली होता है।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Thu, 19 Sep 2024 09:48 PM (IST)
Hero Image
Chandra Gochar 2024: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें ?

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, 20 सितंबर को पितृ पक्ष का तीसरा दिन है। पितृ पक्ष के तीसरे दिन मन के कारक चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। वर्तमान समय में चंद्र देव मीन राशि में विराजमान हैं। ज्योतिषियों की मानें तो चंद्र देव की कृपा-दृष्टि से जातक को हर कार्य में सफलता मिलती है। चंद्र देव ( Chandra Gochar 2024) के राशि परिवर्तन से 2 राशियों का भाग्योदय होगा। इन राशियों को लाभ प्राप्त हो सकता है। आइए जानते हैं-

यह भी पढ़ें: Monthly Horoscope September 2024: मकर और कुंभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा सितंबर का महीना ? पढ़ें राशिफल

चंद्र राशि परिवर्तन

ज्योतिषियों की मानें तो आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन चंद्र देव प्रातः काल 05 बजकर 15 मिनट पर मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में चंद्र देव 22 सितंबर को सुबह 06 बजकर 08 मिनट तक रहेंगे। इसके बाद चंद्र देव मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में गोचर करेंगे।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के स्वामी बुध देव हैं और आराध्य भगवान गणेश हैं। इस राशि के जातकों को 21 सितंबर को विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी पर विशेष लाभ प्राप्त होगा। इस दिन मिथुन राशि वालों को आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। आय और सौभाग्य में वृद्धि होगी। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। बिगड़े काम भी संवर जाएंगे। मानसिक चिंता से मुक्ति मिलेगी। भगवान गणेश की कृपा से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। इससे मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे। पितरों का भी आशीर्वाद प्राप्त होगा।

मीन राशि

सुखों के कारक शुक्र देव मीन राशि में उच्च के होते हैं। इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं और आराध्य भगवान विष्णु हैं। शुक्र देव की कृपा से मीन राशि के जातकों को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। वहीं, चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से मीन राशि के जातकों को 22 सितंबर तक सभी क्षेत्रों में लाभ प्राप्त हो सकता है। धन लाभ के विशेष योग बनेंगे। मनचाही मुराद पूरी हो सकती है। सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। 

यह भी पढ़ें: Monthly Love Horoscope September 2024: इन राशियों को मिलेगा सच्चा प्यार, रिश्ते की भी होगी बात, पढ़ें राशिफल

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।