Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Chandra Gochar 2024: 24 सितंबर से इन राशियों की बदलेगी फूटी किस्मत, आर्थिक तंगी से मिलेगी निजात

ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली में चंद्रमा (Chandra Gochar 2024) मजबूत होने से जातक को सभी शुभ कार्यों में मनमुताबिक सफलता मिलती है। इसके साथ ही जातक का मन हमेशा प्रसन्नचित्त रहता है। कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है। मन के कारक चंद्र देव एक राशि में दो दिनों तक रहते हैं।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Mon, 23 Sep 2024 08:44 PM (IST)
Hero Image
Chandra Gochar 2024: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें ?

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, 24 सितंबर को आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस शुभ अवसर पर जगत के पालनहार भगवान श्रीकृष्ण की पूजा जाएगी। इस दिन ही कालाष्टमी का पर्व भी मनाया जाएगा। इसके अलावा, पितरों का तर्पण एवं पिंडदान भी किया जाएगा। ज्योतिषियों की मानें तो आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर चंद्र देव (Chandra Gochar 2024) राशि परिवर्तन करेंगे। इससे कई राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-

यह भी पढ़ें: सर्वपितृ अमावस्या पर करें इन चीजों का दान, प्राप्त होगा पितरों का आशीर्वाद

चंद्र राशि परिवर्तन

ज्योतिषियों की मानें तो आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को चंद्र देव राशि प्रातः काल 09 बजकर 55 मिनट पर वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में चंद्र देव 26 सितंबर तक रहेंगे। 26 सितंबर को चंद्र देव संध्याकाल में मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे।

वृषभ राशि

चंद्र देव के राशि परिवर्तन से वृषभ राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा। इस राशि में चंद्र देव उच्च के होते हैं। इसके लिए चंद्र देव की विशेष कृपा वृषभ राशि के जातकों पर बरसती है। वहीं, राशि परिवर्तन के दौरान चंद्र देव वृषभ राशि के द्वितीय भाव में गोचर करेंगे। इस भाव में चंद्र देव के आने से वृषभ राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है। रुके कार्य बन सकते हैं। इसके साथ ही घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। चंद्र देव की कृपा पाने के लिए हर सोमवार के दिन कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें।

सिंह राशि

चंद्र देव के राशि परिवर्तन से सिंह राशि के जातकों को भी लाभ प्राप्त होगा। इस राशि के स्वामी सूर्य देव हैं। सूर्य और चंद्र के मध्य मित्रवत संबंध है। पद-प्रतिष्ठा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सभी बिगड़े कार्य बनेंगे। राजनीति विसात से लाभ प्राप्त हो सकता है। अगर निवेश करने की सोच रहे हैं, तो शारदीय नवरात्र अनुकूल समय है। इससे पहले सभी पहलुओं से विचार कर लें। मां की सेवा और सम्मान करें। इससे करियर में विशेष लाभ प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें: 23 सितंबर से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, हर कार्य में मिलेगी सफलता

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।