Move to Jagran APP

Chandra Gochar 2023: 29 नवंबर को मिथुन राशि में गोचर करेंगे चंद्र देव, 3 राशियों को मानसिक तनाव से मिलेगी निजात

कुंडली में चंद्रमा कमजोर होने पर व्यक्ति को मानसिक पीड़ा होती है। साथ ही माता जी की को स्वास्थ्य संबंधी कोई न कोई परेशानी अवश्य ही रहती है। अतः ज्योतिष कुंडली में चंद्रमा मजबूत करने की सलाह देते हैं। भगवान शिव की पूजा करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है। चंद्रमा के राशि परिवर्तन से राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ता है।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Mon, 27 Nov 2023 12:55 PM (IST)
Hero Image
Chandra Gochar 2023: 29 नवंबर को मिथुन राशि में गोचर करेंगे चंद्र देव

धर्म डेस्क, नई दिल्ली | Chandra Gochar 2023: ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन का कारक बताया गया है। कुंडली में चंद्रमा कमजोर होने पर व्यक्ति को मानसिक पीड़ा होती है। साथ ही माता जी की को स्वास्थ्य संबंधी कोई न कोई परेशानी अवश्य ही रहती है। अतः ज्योतिष कुंडली में चंद्रमा मजबूत करने की सलाह देते हैं। भगवान शिव की पूजा करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है। चंद्रमा के राशि परिवर्तन से राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ता है। वर्तमान समय में चंद्रमा वृषभ राशि में विराजमान हैं और जल्द अपनी राशि बदलेंगे। चंद्रमा के राशि परिवर्तन से 3 राशि के जातकों को मानसिक तनाव से निजात मिलेगी। आइए, इन 3 राशियों के बारे में जानते हैं-  

चंद्र राशि परिवर्तन

ज्योतिषियों की मानें तो चंद्र देव 29 नवंबर को देर रात 01 बजकर 21 मिनट पर वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में चंद्र देव 1 दिसंबर तक रहेंगे। आसान शब्दों में कहें तो 1 दिसंबर को चंद्रमा सुबह 10 बजकर 12 मिनट पर मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में गोचर करेंगे।

यह भी पढ़ें- साल 2024 में वृषभ राशि में गोचर करेंगे देवगुरु बृहस्पति, ये 5 राशि के लोग बनेंगे धनवान

इन 3 राशियों को होगा लाभ

चंद्र देव वृषभ राशि में उच्च के होते हैं। अतः वृषभ राशि के जातकों पर चंद्र देव की विशेष कृपा हमेशा बरसती है। चंद्र देव के राशि परिवर्तन से वृषभ राशि के जातकों को मानसिक तनाव से निजात मिलेगी। वहीं, कर्क राशि के स्वामी चंद्र देव हैं। इस राशि के जातक पर चंद्रमा का प्रभाव रहता है। इसके अलावा, चंद्रमा के राशि परिवर्तन से मिथुन राशि को विशेष लाभ मिलेगा। इस राशि के लग्न भाव में चंद्र देव विराजमान होंगे। इससे विचार में बदलाव होगा। मिथुन राशि के जातकों का स्वभाव शांत, सुशील और सौम्य होगा। साथ ही सभी सुखों में वृद्धि होगी। यात्रा के भी योग बनेंगे।

यह भी पढ़ें : वृषभ राशि के जातक जरूर करें ये उपाय, साल 2024 में नहीं होगी धन की कमी

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेंगी।