Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Chandra Gochar 2024: 9 सितंबर को चंद्र देव करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

ज्योतिषियों की मानें तो सितंबर महीने में बुध शुक्र और आत्मा के कारक सूर्य देव राशि परिवर्तन करेंगे। सूर्य देव सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर करेंगे। इस दिन कन्या संक्रांति मनाई जाएगी। इसके बाद शुक्र देव कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे। कुंडली में चंद्रमा (Chandra Gochar 2024) मजबूत होने से जातक को हर कार्य में सफलता मिलती है।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Sun, 08 Sep 2024 02:07 PM (IST)
Hero Image
Chandra Gochar 2024: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें ?

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Chandra Gochar 2024: सितंबर का महीना कई राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। इस महीने कई ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। वहीं, मन के कारक चंद्र देव भी राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन से राशि चक्र की सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। इनमें 3 राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ होगा। इन राशियों के सभी बिगड़े काम बन जाएंगे। साथ ही शुभ कार्यों में सफलता मिलेगी। आइए जानते हैं-

यह भी पढ़ें: Monthly Horoscope September 2024: मकर और कुंभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा सितंबर का महीना ? पढ़ें राशिफल

चंद्र राशि परिवर्तन

ज्योतिषियों की मानें तो 9 सितंबर को चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव 9 सितंबर को सुबह 11 बजकर 28 मिनट पर तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में चंद्र देव सवा दो दिनों तक रहेंगे। इसके बाद वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में गोचर करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन से 3 राशि के जातकों को लाभ होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के स्वामी चंद्र देव हैं और आराध्य देवों के देव महादेव हैं। इस राशि के जातकों पर चंद्र देव की विशेष कृपा बरसती है। इसके साथ ही कर्क राशि में देवगुरु बृहस्पति उच्च के होते हैं। इसके लिए कर्क राशि के जातकों को हमेशा शुभ फल देते हैं। चंद्रमा के वृश्चिक राशि में गोचर के दौरान कर्क राशि को लाभ मिल सकता है। इस दौरान ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलेगा।

तुला राशि

चंद्र देव के राशि परिवर्तन से तुला राशि के जातकों के जीवन में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस राशि के जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। बड़ी खुशखबरी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। मां से प्यार और स्नेह मिलेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा या देव दर्शन हेतु जा सकते हैं। परिवार में आपसी मनमुटाव दूर होगा। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। चंद्र देव की कृपा पाने के लिए सोमवार के दिन कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें।

मकर राशि

मन के कारक चंद्र देव के वृश्चिक राशि में गोचर करने से मकर राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा। चंद्र देव मकर राशि के एकादश भाव में विराजमान होंगे। इस भाव में चंद्रमा के रहने से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। कारोबार हेतु यात्रा करनी पड़ सकती है। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। इस राशि के जातकों को आने वाले दिनों में सर्वाधिक लाभ होगा।

यह भी पढ़ें: Monthly Love Horoscope September 2024: इन राशियों को मिलेगा सच्चा प्यार, रिश्ते की भी होगी बात, पढ़ें राशिफल

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।