Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Nag Panchami 2024: नाग पंचमी पर 2 राशियों की बदलेगी किस्मत, शिवजी की कृपा से बनेंगे सारे बिगड़े काम

सावन का महीना भगवान शिव को अति प्रिय है। इस महीने में प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा की जाती है। साथ ही विशेष त्योहार पर भगवान शिव का अभिषेक किया जाता है। धार्मिक मत है कि नाग देवता (Nag Panchami 2024) की पूजा करने से साधक को न केवल भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है बल्कि सभी प्रकार के दुख एवं संकट दूर हो जाते हैं।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Wed, 07 Aug 2024 02:06 PM (IST)
Hero Image
Lord Shiva: नाग पंचमी पर भगवान शिव का कैसे अभिषेक करें ?

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, 09 अगस्त को नाग पंचमी है। यह पर्व हर वर्ष सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव संग नाग देवता की पूजा की जाती है। धार्मिक मत है कि नाग देवता की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही जीवन में व्याप्त दुख एवं संकट यथाशीघ्र दूर हो जाते हैं। ज्योतिषियों की मानें तो नाग पंचमी पर हस्त नक्षत्र का संयोग बन रहा है। इससे 2 राशि के जातकों को नाग देवता का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

यह भी पढ़ें: पुत्रदा एकादशी पर इन उपाय से सभी परेशानियों का होगा अंत, प्रसन्न होंगे श्रीहरि

नाग पंचमी शुभ मुहूर्त (Nag Panchami 2024 Date And Shubh Muhurat)

सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 09 अगस्त (8 अगस्त की रात) को देर रात 12 बजकर 36 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 10 अगस्त को देर रात 03 बजकर 14 मिनट पर होगा। अतः 09 अगस्त को नाग पंचमी मनाई जाएगी। इस दिन पूजा हेतु शुभ मुहूर्त सुबह 06 बजकर 01 मिनट से लेकर 08 बजकर 37 मिनट के मध्य है। इस दौरान साधक स्नान-ध्यान कर विधि-विधान से महादेव संग नाग देवता की पूजा कर सकते हैं।

हस्त नक्षत्र  (Hast Nakshatra Sanyog Nag Panchami 2024)

ज्योतिषियों की मानें तो सावन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर हस्त नक्षत्र का संयोग बन रहा है। इस नक्षत्र का शुभारंभ 09 अगस्त की रात को 02 बजकर 44 मिनट पर होगा। वहीं, इस योग का समापन 10 अगस्त को रात 02 बजकर 44 मिनट पर होगा। इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले जातकों की राशि कन्या होती है। इसके लिए कन्या राशि के जातकों पर भगवान शिव की विशेष कृपा बरसेगी।

कर्क राशि

सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर कर्क राशि (Nag Panchami lucky signs) के जातकों को विशेष लाभ प्राप्त होगा। इस राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। वहीं, आराध्य भगवान शिव हैं। वर्तमान समय में देवगुरु बृहस्पति की कृपा कर्क राशि पर बरस रही है। इस राशि में गुरु उच्च के होते हैं। वहीं, हस्त नक्षत्र के स्वामी भी चंद्र देव हैं। इसके लिए कर्क राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा। भगवान शिव की कृपा से रुके कार्य पूर्ण होंगे। इस दिन आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। साथ ही घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा ऑफर काम में मिल सकता है। आय के नवीन साधन बनेंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि के स्वामी बुध देव हैं और आराध्य भगवान गणेश हैं। इस राशि का शुभ रंग हरा है। वर्तमान समय में देवगुरु बृहस्पति की विशेष कृपा कन्या राशि के जातकों पर बरस रही है। वहीं, मायावी ग्रह केतु कन्या राशि में विराजमान हैं। नाग पंचमी पर हस्त नक्षत्र का संयोग है। इस नक्षत्र में जन्मे जातकों की राशि कन्या (Special zodiacs Nag Panchami) होती है। अत: कन्या राशि के जातकों पर भगवान शिव संग नाग देवता की विशेष कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से साधक के हर कार्य पूर्ण हो जाएंगे। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होगा। इस राशि में बुध देव उच्च के होते हैं। कन्या राशि के जातक धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। इसके लिए शिवजी के प्रिय होते हैं। कुंडली में व्याप्त अशुभ ग्रहों के प्रभाव को कम करने के लिए भगवान शिव संग नाग देवता का दूध से अभिषेक करें।

यह भी पढ़ें: Sawan Putrada Ekadashi 2024: कब है सावन पुत्रदा एकादशी? नोट करें शुभ मुहूर्त, योग एवं महत्व

अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।