Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Rahu-Ketu Gochar 2023: 30 अक्टूबर को राहु-केतु करेंगे राशि परिवर्तन, इन 2 राशियों को मिलेगा सर्वाधिक लाभ

Rahu-Ketu Gochar 2023 पंचांग के अनुसार मायावी ग्रह राहु 30 अक्टूबर को संध्याकाल 04 बजकर 37 मिनट पर मेष राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं रहस्यमयी ग्रह केतु भी 30 अक्टूबर को तुला राशि से निकलकर वक्री चाल चलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। राहु मीन राशि में 18 मई 2025 तक रहेंगे। इसके पश्चात राहु मीन राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Wed, 20 Sep 2023 12:32 PM (IST)
Hero Image
Rahu-Ketu Gochar 2023: 30 अक्टूबर को राहु-केतु करेंगे राशि परिवर्तन, इन 2 राशियों को मिलेगा सर्वाधिक लाभ

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Rahu-Ketu Gochar 2023: ज्योतिष शास्त्र में राहु और केतु को मायावी ग्रह कहा जाता है। ये दोनों ग्रह सदैव वक्री चाल चलते हैं। वर्तमान समय में राहु मेष राशि में विराजमान हैं। वहीं, केतु तुला राशि में उपस्थित हैं। ज्योतिषियों की मानें तो 30 अक्टूबर को राहु और केतु राशि परिवर्तन करेंगे। इससे राशि चक्र की सभी 12 राशियों पर अनुकूल और प्रतिकूल प्रभाव पड़ने वाला है। इनमें 2 राशियों को सर्वाधिक लाभ प्राप्त हो सकता है। आइए, इन 2 राशियों के बारे में जानते हैं-

यह भी पढ़ें- Shani Sade Sati: मीन राशि के जातक साढ़े साती से बचाव हेतु करें ये उपाय, प्राप्त होगा शनि देव का आशीर्वाद

राहु-केतु ग्रह गोचर

पंचांग के अनुसार, मायावी ग्रह राहु 30 अक्टूबर को संध्याकाल 04 बजकर 37 मिनट पर मेष राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं, रहस्यमयी ग्रह केतु भी 30 अक्टूबर को तुला राशि से निकलकर वक्री चाल चलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। राहु ग्रह मीन राशि में 18 मई, 2025 तक रहेंगे। इसके पश्चात, मीन राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे।

मीन राशि

ज्योतिषियों की मानें तो वर्तामन समय में देवगुरु बृहस्पति मेष राशि में विराजमान हैं। इस दौरान गुरु मीन राशि के धन भाव को देख रहे हैं। इसके चलते मीन राशि के जातकों को धन लाभ के योग हैं। हालांकि, राहु भी धन भाव में विराजमान हैं। इसके लिए आय में स्थिरता नहीं है।  जब राहु ग्रह मेष राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे, तो मीन राशि के जातक गुरु चांडाल दोष से मुक्त हो जाएंगे। वहीं, शुक्र की उच्च राशि मीन है। अतः मीन राशि के जातकों को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति के योग हैं।

मिथुन राशि

ज्योतिषियों में राहु की उच्च राशि को लेकर मतभेद है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो राहु की उच्च राशि मिथुन है। अतः राहु के राशि परिवर्तन से मिथुन राशि के जातकों के आय में वृद्धि होगी। अचानक से धन लाभ के भी योग हैं। बिगड़े काम बन सकते हैं। राहु अपनी उच्च राशि में कभी अशुभ फल नहीं देते हैं। अतः मिथुन राशि के जातकों के लिए आने वाला समय शुभ रहने वाला है।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।