Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Rahu-Ketu Gochar 2023: राहु और केतु आज करेंगे राशि परिवर्तन, इन 2 राशियों की होगी बंपर कमाई

Rahu-Ketu Gochar 2023 राहु-केतु के राशि परिवर्तन करने से राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। खासकर 2 राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ प्राप्त होगा। आसान शब्दों में कहें तो 2 राशि के जातकों को करियर और कारोबार में अकल्पनीय सफलता मिल सकती है। वहीं राशि चक्र की अन्य राशियों को भी इससे लाभ प्राप्त होगा।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Mon, 30 Oct 2023 04:10 PM (IST)
Hero Image
Rahu-Ketu Gochar 2023: राहु और केतु आज करेंगे राशि परिवर्तन, इन 2 राशियों की होगी बंपर कमाई

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Rahu-Ketu Gochar 2023: ज्योतिष राहु और केतु को मायावी ग्रह कहते हैं। दोनों ग्रह आज अपनी राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इससे राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। खासकर, 2 राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ प्राप्त होगा। आसान शब्दों में कहें तो 2 राशि के जातकों को करियर और कारोबार में अकल्पनीय सफलता मिल सकती है। वहीं, राशि चक्र की अन्य राशियों को भी इससे लाभ प्राप्त होगा। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

राहु-केतु गोचर

ज्योतिषियों की मानें तो मायावी ग्रह राहु और केतु आज शाम 04 बजकर 37 मिनट पर राशि परिवर्तन करेंगे। राहु मेष राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं, केतु तुला राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे।

मेष राशि

राहु के राशि परिवर्तन से मेष राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा। इससे पूर्व मेष राशि में विराजमान थे। आज मेष राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। लग्न भाव में गुरु के साथ रहने के चलते मेष राशि के जातकों की कुंडली में गुरु चांडाल दोष लग रहा था। राहु के प्रस्थान करने से मेष राशि के जातक गुरु चांडाल दोष से मुक्त हो गए हैं। देवगुरु बृहस्पति लग्न भाव में विराजमान हैं। इससे मेष राशि के जातकों को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होगी। खासकर, करियर और कारोबार में अकल्पनीय सफलता मिलेगी। आय के नए स्तोत्र बनेंगे। नया काम शुरू कर सकते हैं। परिवार में सौहार्दपूर्ण माहौल रहेगा।

मीन राशि

मायावी ग्रह राहु आज राशि परिवर्तन कर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इससे पूर्व राहु मेष राशि विराजमान थे। राहु वक्री चाल चलते थे। अतः मेष राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। वर्तमान समय में गुरु मेष राशि में विराजमान हैं और मीन राशि के धन भाव को देख रहे हैं। मेष राशि में राहु के गोचर के दौरान गुरु और राहु एक साथ मीन राशि के धन भाव में थे। इससे गुरु चांडाल दोष का योग बन रहा था। अब राहु के राशि परिवर्तन से मीन राशि के जातक भी गुरु चांडाल दोष से मुक्त हो जाएंगे। इससे धन संबंधी परेशानी दूर हो जाएगी। बिगड़े काम बन जाएंगे। रुका हुआ धन भी प्राप्त होगा। करियर को भी नया आयाम मिलेगा।

यह भी पढ़ें- सोमवार के दिन ऐसे करें शिव चालीसा का पाठ, मिलेगा मनचाहा जीवनसाथी

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।