Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Shukra Gochar 2024: सावन महीने में इन 4 राशियों को मिलेगा सच्चा प्यार, 31 जुलाई तक जरूर करें ये उपाय

सुखों के कारक शुक्र देव (Zodiac signs true love) वर्तमान समय में कर्क राशि में विराजमान हैं। इस राशि में शुक्र देव 31 जुलाई तक रहेंगे। इस दौरान 4 राशि के जातकों का प्रेम संबंध मजबूत होगा। साथ ही पार्टनर से भरपूर प्यार मिलेगा। ज्योतिष कुंडली में शुक्र मजबूत करने के लिए भगवान शिव की पूजा करने की सलाह देते हैं।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Mon, 22 Jul 2024 06:19 PM (IST)
Hero Image
Shukra Gochar 2024: शुक्र देव कब करेंगे सिंह राशि में गोचर ?

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Shukra Gochar 2024 in Cancer Rashi: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र देव को प्रेम, सुख और विवाह का कारक माना जाता है। कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होने पर जातक को जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही मनचाहा जीवनसाथी भी मिलता है। कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होने पर अविवाहित लड़कों की शीघ्र शादी हो जाती है। वहीं, शुक्र ग्रह कमजोर होने से सुखों में कमी होने लगती है। ज्योतिषियों की मानें तो सावन के महीने में 4 भाग्यशाली राशि (July zodiac love forecast) के जातकों को शुक्र देव की कृपा से सच्चा प्यार मिल सकता है। आइए, इन 4 राशियों के बारे में जानते हैं।

यह भी पढ़ें: सावन बुधवार पर रोहिणी नक्षत्र में गोचर करेंगे देवगुरु बृहस्पति, ये 5 राशि के जातक होंगे मालामाल

शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन

ज्योतिषियों की मानें तो शुक्र देव 30 जुलाई तक कर्क राशि में विराजमान रहेंगे। इसके अगले दिन यानी 31 जुलाई को कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे। शुक्र देव 31 जुलाई को दोपहर 02 बजकर 33 मिनट पर सिंह राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में शुक्र देव 24 दिनों तक रहेंगे।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के स्वामी सुखों के कारक शुक्र देव हैं। इस राशि के जातकों पर शुक्र देव की विशेष कृपा बरसती है। शुक्र देव की कृपा से वृषभ राशि के जातकों को प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी। अगर प्रेम संबंध में किसी प्रकार की दूरियां आ गई हैं, तो शिवजी की पूजा करने से दूर हो जाएंगी। साथ ही आप दोनों का रिश्ता मधुर होगा। इस राशि के जातक भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए रोजाना दूध और दही से भगवान शिव का अभिषेक करें।

तुला राशि

मकर राशि की भांति तुला राशि के जातक भी प्रेम विवाह करने में सफल होते हैं। इस राशि के स्वामी भी शुक्र देव हैं। वहीं, शनिदेव की भी शुभ और विशेष कृपा तुला राशि के जातकों पर पड़ती है। सावन महीने के दौरान तुला राशि के जातकों को खोया हुआ प्यार मिल सकता है। अगर प्रेम प्रसंग में हैं, तो पार्टनर अपने प्यार का इजहार कर सकता है। साथ ही सावन महीने में ही डेट का प्लान बन सकता है।

मकर राशि

ज्योतिषियों की मानें तो मकर राशि के जातक प्रेम पाने में सफल होते हैं। आसान शब्दों में कहें तो मकर राशि के जातक प्रेम विवाह करने में सफल होते हैं। वर्तमान समय में शुक्र देव की दृष्टि मकर राशि के जीवनसाथी भाव पर पड़ रही है। इस भाव में शुक्र देव के उपस्थित होने पर जातक को पार्टनर का सच्चा प्यार मिलता है। अतः मकर राशि के जातकों को 31 जुलाई को सच्चा प्यार मिल सकता है।

मीन राशि

प्रेम और विवाह के कारक शुक्र देव मीन राशि में उच्च के होते हैं। अतः मीन राशि के जातकों को हमेशा शुभ फल देते हैं। वर्तमान समय में शुक्र देव की दृष्टि मीन राशि के जातकों के प्रेम भाव पर पड़ रही है। अतः मीन राशि के जातकों को शुक्र देव की कृपा से 31 जुलाई तक सच्चा प्यार मिल सकता है। साथ ही पार्टनर से भरपूर प्यार भी मिलेगा। अगर आप दिल ही दिल में किसी को चाहते हैं, तो समय अनुकूल है। अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। आपका पार्टनर आपके प्रस्ताव को स्वीकार करेगा।

उपाय

  • अगर आप मनचाहा जीवनसाथी पाना चाहते हैं, तो सावन सोमवार पर देवों के देव महादेव का कच्चे दूध से अभिषेक करें। इस उपाय को करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है। साथ ही मनचाहा वर मिलता है।
  • अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं, तो सावन सोमवार पर संयुक्त रूप से आप और आपका पार्टनर स्नान-ध्यान के बाद श्वेत वस्त्र धारण करें। इसके पश्चात पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से प्रेम जीवन में सफलता मिलती है।

यह भी पढ़ें: मंगल देव ने कृत्तिका नक्षत्र में किया गोचर, इन 3 राशियों को होगा विशेष लाभ

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।