Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Shukra Gochar 2023: अगले 25 दिनों में इन 2 राशियों को मिलेगा सच्चा प्यार, दांपत्य जीवन में भी आएगी मिठास

Shukra Gochar 2023 ज्योतिषियों की मानें तो दैत्यों के गुरु शुक्र देव ने 3 नवंबर को कन्या राशि में गोचर किया है। इससे पहले शुक्र देव सिंह राशि में विराजमान थे। कन्या राशि में गोचर के दौरान शुक देव 12 नवंबर को हस्त और 24 नवंबर को चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसके पश्चात 30 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Sun, 05 Nov 2023 01:49 PM (IST)
Hero Image
Shukra Gochar 2023: अगले 25 दिनों में इन 2 राशियों को मिलेगा सच्चा प्यार, दांपत्य जीवन में भी आएगी मिठास

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Shukra Gochar 2023 in Kanya Rashi: प्रेम, रोमांस, सुख और शोहरत के कारक शुक्र देव राशि बदल चुके हैं। वर्तमान समय में शुक्र देव कन्या राशि में विराजमान हैं और 30 नवंबर को कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर करेंगे। शुक्र देव के कन्या राशि में प्रवेश करने से राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। इनमें 2 राशियों को प्रेम और रोमांस के मामले में सर्वाधिक लाभ मिलने वाला है। इन 2 राशि के विवाहित जातकों के दांपत्य जीवन में भी मिठास आएगी। इनके संबंध मधुर और मजबूत होंगे।

शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन

ज्योतिषियों की मानें तो दैत्यों के गुरु शुक्र देव ने 3 नवंबर को कन्या राशि में गोचर किया है। इससे पहले शुक्र देव सिंह राशि में विराजमान थे। कन्या राशि में गोचर के दौरान शुक देव 12 नवंबर को हस्त और 24 नवंबर को चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसके पश्चात, 30 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे।

यह भी पढ़ें- ग्रहों के राजकुमार सोमवार को करेंगे वृश्चिक राशि में गोचर, ये 4 राशि के लोग बनेंगे धनवान

मीन राशि

शुक्र मीन राशि में उच्च के होते हैं। इस राशि के जातकों पर शुक्र देव की हमेशा कृपा बरसती है। शुक्र देव की कृपा से मीन राशि के जातकों को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। वहीं, कन्या राशि में गोचर के दौरान शुक्र देव मीन राशि के जीवनसाथी भाव को देख रहे हैं। इससे मीन राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन में मिठास आएगी। साथ ही संबंध मधुर और मजबूत होंगे।

वृषभ राशि

शुक्र देव राशि परिवर्तन के दौरान वृषभ राशि के प्रेम भाव को देख रहे हैं। इससे वृषभ राशि के जातकों को अगले 25 दिनों में सच्चा प्यार मिल सकता है। साथ ही जिन जातकों का ब्रेक अप हो गया है। उन जातकों के जीवन में पुनः पुराने प्यार की वापसी होगी। साथ ही रिश्ते को नया आयाम मिलेगा। प्रेम प्रसंग में पड़े जातक एक दूसरे के करीब आएंगे। एक दूसरे को उपहार देकर अपने प्यार का इजहार करेंगे।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।