Move to Jagran APP

Shukra Gochar 2024: 7 जुलाई को शुक्र देव करेंगे राशि परिवर्तन, इन 2 राशियों को मिलेगा बिछड़ा प्यार

ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली में शुक्र कमजोर होने पर सुखों में कमी होने लगती है। साथ ही जातक को अपने जीवन में नाना प्रकार के संकटों का सामना करना पड़ता है। ज्योतिष कुंडली में शुक्र मजबूत करने के लिए भगवान शिव की पूजा करने की सलाह देते हैं। भगवान शिव की पूजा करने से कुंडली में शुक्र मजबूत होता है।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Tue, 02 Jul 2024 01:34 PM (IST)
Hero Image
Shukra Gochar 2024: 31 जुलाई को शुक्र देव सिंह राशि में करेंगे गोचर
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Shukra Gochar 2024 in Cancer Rashi: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। इस शास्त्र के माध्यम से ज्योतिष भविष्य की गणना करते हैं। ग्रहों को दो भागों में बांटा गया है। चंद्र, बुध, गुरु और शुक्र शुभ ग्रह माने जाते हैं। वर्तमान समय में गुरु वृषभ राशि में विराजमान हैं और शुक्र मिथुन राशि में उपस्थित हैं। शुक्र देव सुखों के कारक माने जाते हैं। कुंडली में शुक्र मजबूत रहने से जातक को जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। ज्योतिषियों की मानें तो जल्द ही शुक्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। इससे राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। इनमें 2 राशि के जातकों को प्रेम प्रसंग में विशेष लाभ प्राप्त होगा। इन 2 राशि के जातकों को बिछड़ा प्यार मिल सकता है। आइए, इन 02 राशियों के बारे में जानते हैं-

यह भी पढ़ें: Shani Gochar 2025: 29 मार्च को न्याय के देवता करेंगे राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों को शनि बाधा से मिलेगी मुक्ति

शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन

सुखों के कारक शुक्र देव 7 जुलाई को भारतीय समयानुसार सुबह 04 बजकर 31 मिनट पर मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में शुक्र देव 24 दिनों तक रहेंगे। इस दौरान शुक्र देव 9 जुलाई को पुष्य, 20 जुलाई को अश्लेषा और 31 जुलाई को मघा नक्षत्र में गोचर करेंगे। इसके बाद 31 जुलाई को कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे।

मकर राशि

शुक्र देव के कर्क राशि में गोचर करने से मकर राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा। इस राशि के जातकों को प्रेम जीवन में विशेष बदलाव देखने को मिलेगा। नवविवाहित दंपतियों के रिश्ते मधुर और मजबूत होंगे। वहीं, प्रेम प्रसंग में पड़े जातकों को पार्टनर का भरपूर प्यार मिलेगा। कई जातकों को उनका बिछड़ा प्यार मिलेगा। अगर आप भी किसी को दिल ही दिल में चाहते हैं, तो प्यार का इजहार करने का सही वक्त है। अपने दिल की बात अपने दोस्त से शेयर कर सकते हैं। आने वाले समय में आप पार्टनर के साथ डेट पर भी जा सकते हैं।

मीन राशि

जुलाई के महीने में मीन राशि के जातकों को भी विशेष लाभ प्राप्त होगा। इस राशि में शुक्र देव उच्च के होते हैं। इसके लिए मीन राशि के जातकों पर शुक्र देव की विशेष कृपा बरसती है। उनकी कृपा से मीन राशि के जातकों को पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा। पार्टरन के साथ बेहतरीन पल बिताएंगे। नवविवाहित दंपती किसी हिल स्टेशन की सैर कर सकते हैं। वहीं, प्रेम-प्रसंग में पड़े जातक भी रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: राहु-केतु के गोचर से 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, दूर होंगे सभी दुख और कष्ट

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।