Move to Jagran APP

Shukra Gochar 2024: 31 जुलाई को सुखों के कारक शुक्र देव करेंगे राशि परिवर्तन, 4 राशियों की बदलेगी फूटी किस्मत

सावन का महीना देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस महीने में भगवान शिव की विशेष उपासना की जाती है। ज्योतिषियों की मानें तो सावन महीने में ग्रहों का विशेष संयोग बन रहा है। इसी क्रम में सुखों के कारक शुक्र देव (Shukra Gochar 2024) 31 जुलाई को राशि परिवर्तन करेंगे। इससे कई राशि के जातकों की किस्मत बदल सकती है।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Sun, 28 Jul 2024 05:44 PM (IST)
Hero Image
Shukra Gochar 2024: सूर्य देव कब करेंगे राशि परिवर्तन?
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Shukra Gochar 2024 in Leo Rashi: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 31 जुलाई की तिथि बेहद शुभ है। इस दिन सुखों के कारक शुक्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। शुक्र देव को सुखों का कारक माना जाता है। शुक्र के गोचर से जातक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही सुखों में वृद्धि होती है। इसके साथ ही देवगुरु बृहस्पति रोहिणी नक्षत्र में चरण परिवर्तन करेंगे। इससे राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। इनमें 4 राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ होगा। आइए, ग्रह गोचर और शुभ प्रभाव जानते हैं-

यह भी पढ़ें: सावन सोमवार पर वृषभ राशि में गोचर करेंगे चंद्र देव, 2 राशि के जातक होंगे मालामाल

शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, प्रेम और विवाह के कारक शुक्र देव 31 जुलाई को राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन शुक्र देव कर्क राशि से निकलकर सूर्य की राशि में गोचर करेंगे। इस दौरान शुक्र देव 11 अगस्त को पूर्वाफाल्गुनी और 22 अगस्त को उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में शुक्र देव गोचर करेंगे। कुल मिलाकर शुक्र देव 24 दिनों तक सिंह राशि में रहेंगे। इसके बाद 25 अगस्त को सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर करेंगे।

कर्क राशि

ज्योतिषियों की मानें तो अर्थ भाव में शुभ ग्रहों की उपस्थिति होने पर जातक को धन प्राप्ति के योग बनते हैं। शुक्र देव राशि परिवर्तन के दौरान कर्क राशि के अर्थ भाव में उपस्थित रहेंगे। इस भाव में शुक्र देव की दृष्टि से सुखों में वृद्धि होगी। धन लाभ के योग बनेंगे। धार्मिक यात्रा के योग हैं। घर पर मांगलिक कार्य का भी आयोजन होगा। कुल मिलाकर कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन शुभ एवं उत्तम साबित होने वाला है।

तुला राशि

सावन माह के दूसरे सप्ताह में शुक्र देव सिंह राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में शुक्र देव के गोचर से तुला राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा। इस राशि के एकादश भाव में शुक्र देव की दृष्टि पड़ेगी। इससे तुला राशि के जातकों के आय में वृद्धि होगी। साथ ही रुका हुआ धन प्राप्त होगा। परिवारजनों से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। इससे बिगड़े काम बनने लगेंगे।  

वृश्चिक राशि

सुखों के कारक शुक्र देव के राशि परिवर्तन से वृश्चिक राशि के जातक भी लाभान्वित हो सकते हैं। इस दौरान करियर में प्रमोशन हो सकता है। वेतन में भी बढ़ोतरी होगी। बॉस से शाबाशी मिलेगी। कारोबार को भी नया आयाम मिलेगा। अगर कारोबार में निवेश या विस्तार करने की सोच रहे हैं, तो समय अनुकूल है। इस समय निवेश कर सकते हैं। जॉब इंटरव्यू से भी संतोषजनक परिणाम प्राप्त हो सकता है।

कुंभ राशि

शुक्र के राशि परिवर्तन से कुंभ राशि के जातकों को भी लाभ प्राप्त होगा। इस राशि के कारोबार भाव में शुक्र देव की दृष्टि पड़ेगी। इससे कुंभ राशि के जातकों को पार्टनरशिप में लाभ होगा। कारोबार के लिए हिस्सेदार या निवेशक मिल सकते हैं। अपने पार्टनर से भविष्य की प्लानिंग कर सकते हैं। इसमें पार्टनर का भरपूर साथ मिलेगा। ससुराल पक्ष से भी धन लाभ के योग हैं।

यह भी पढ़ें: Mangal Gochar 2024: मंगल देव ने रोहिणी नक्षत्र में किया प्रवेश, 3 राशियों की संवर जाएगी बिगड़ी किस्मत

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।