Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Surya Gochar 2024: सिंह संक्रांति से 4 राशियों की बदलेगी फूटी किस्मत, आर्थिक तंगी होगी दूर

सनातन धर्म में संक्रांति तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन सूर्य देव राशि परिवर्तन करते हैं। वर्तमान समय में सूर्य देव कर्क राशि में विराजमान हैं। वहीं 16 अगस्त को सूर्य देव कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि (Singh Sankranti 2024) में गोचर करेंगे। इससे 4 राशि के जातकों का भाग्योदय होगा। सूर्य देव की कृपा से करियर और कारोबार को नया आयाम मिलेगा।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Mon, 12 Aug 2024 06:30 PM (IST)
Hero Image
Singh Sankranti 2024: सिंह संक्रांति का धार्मिक महत्व

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Surya Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव को आत्मा का कारक माना जाता है। सूर्य देव एक राशि में 30 दिनों तक रहते हैं। इसके बाद एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में गोचर करते हैं। सूर्य के राशि परिवर्तन की तिथि को संक्रांति कहा जाता है। इस वर्ष 16 अगस्त को सिंह संक्रांति (Sun Transit Leo 2024) है। इस शुभ अवसर पर गंगा समेत पवित्र नदियों में स्नान-ध्यान किया जाता है। साथ ही सूर्य देव की उपासना की जाती है। इससे जातक को आरोग्य जीवन का वरदान प्राप्त होता है। साथ ही करियर और कारोबार को नया आयाम मिलता है। सूर्य देव के राशि परिवर्तन से 4 राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं-

यह भी पढ़ें: Sawan 2024: सावन में इन 2 मूलांकों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, हर कार्य में मिलेगी सफलता

सूर्य गोचर 2024 (Singh Sankranti 2024)

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, सूर्य देव 16 अगस्त को भारतीय समयानुसार शाम 07 बजकर 53 मिनट पर कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे। 16 अगस्त को सूर्य संक्रांति मनाई जाएगी। इस दौरान 30 अगस्त को पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और 13 सितंबर को उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेंगे। इसके बाद 16 सितंबर को सूर्य देव सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर करेंगे। 

कर्क राशि

वर्तमान समय कर्क राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ है। इस समय देवगुरु बृहस्पति की विशेष कृपा कर्क राशि के जातकों पर बरस रही है। इसके अलावा, सूर्य देव के राशि परिवर्तन के दौरान भगवान भास्कर कर्क राशि के अर्थ भाव में विराजमान होंगे। इस भाव में सूर्य देव के गोचर से कर्क राशि के जातकों को विशेष लाभ हो सकता है। धन संबंधी परेशानी से निजात मिल सकती है। साथ ही धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी दूर होगी। रोजाना सूर्य देव को जल का अर्घ्य दें। इससे करियर और कारोबार को नया आयाम मिलेगा। साथ ही आरोग्य जीवन का वरदान प्राप्त होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं। इस राशि के जातकों पर सूर्य देव की विशेष कृपा रहती है। उनकी कृपा से ही सिंह राशि के जातक दिलेर एवं साहसी होते हैं। इस राशि के जातकों को ज्योतिष हमेशा बिजनेस करने की सलाह देते हैं। सूर्य के गोचर से सिंह राशि के वर्तमान स्थिति में विशेष बदलाव देखने को मिल सकता है। सूर्य देव की कृपा से आपके सभी बिगड़े एवं रुके कार्य पूर्ण हो जाएंगे। रोजगार से जुड़े जातकों को नौकरी मिल सकती है। कारोबार में भी मनमुताबिक सफलता मिलेगी। किसी खास शख्स से मिलन के चलते जॉब में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। धन संबंधी परेशानी से भी मुक्ति मिल सकती है। सूर्य गोचर के दौरान रोजाना भगवान भास्कर को जल का अर्घ्य दें।

तुला राशि

सूर्य देव के राशि परिवर्तन से तुला राशि के जातकों को भी विशेष लाभ होगा। राशि परिवर्तन के दौरान सूर्य देव तुला राशि के आय भाव में विराजमान होंगे। इस भाव में सूर्य देव के विराजमान होने से तुला राशि के जातकों के आय में अचानक से वृद्धि होगी। साथ ही रुका हुआ धन भी प्राप्त होगा। इससे सभी प्रकार के बिगड़े काम बनने लगेंगे। निवेश करने के लिए उपयुक्त समय रहेगा। बीमा पॉलिसी भी ले सकते हैं। इसके लिए गृह पर मांगलिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे।

वृश्चिक राशि

सूर्य देव के राशि परिवर्तन से वृश्चिक राशि को करियर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। साथ ही कारोबार से संबंधित कार्य भी पूर्ण होंगे। बिजनेस में लाभ होगा। इसके अलावा, कारोबार के विस्तार की भी प्लानिंग करेंगे। निवेश करने के लिए सही समय बनेगा। वहीं, निवेश से लाभ भी होगा। अटका हुआ धन प्राप्त होगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी से जुड़े वृश्चिक राशि के जातकों की आमदनी बढ़ेगी। साथ ही प्रमोशन मिलने के भी योग हैं। कुल मिलाकर कहें तो सूर्य देव के राशि परिवर्तन से वृश्चिक राशि के जातकों का भाग्योदय होगा।

यह भी पढ़ें: Sawan 2024: न्याय के देवता शनिदेव को प्रिय हैं ये 3 राशियां, सावन में बदलेगी फूटी किस्मत

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।