Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Surya Gochar 2024: ये 4 राशि के जातक अगस्त महीने में होंगे मालामाल, बनेंगे सारे बिगड़े काम

वर्तमान समय में आत्मा के कारक सूर्य देव (Surya Gochar 2024) और शुक्र देव कर्क राशि में विराजमान हैं। इस राशि में शुक्र देव 31 जुलाई तक रहेंगे। इस दिन ही शुक्र देव सिंह राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली में सूर्य का मजबूत होना अनिवार्य है। इससे जातक को जीवन में ऊंचा सम्मान प्राप्त होता है।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Wed, 24 Jul 2024 08:43 PM (IST)
Hero Image
Surya Gochar 2024: शुक्र देव करेंगे सिंह राशि में गोचर

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Surya Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव को आत्मा का कारक माना जाता है। सूर्य देव ऊर्जा के प्रमुख स्तोत्र हैं। कुंडली में सूर्य मजबूत रहने पर जातक को आंतरिक आत्मबल की प्राप्ति होती है। इससे जातक को सभी क्षेत्रों में पूर्णतया सफलता मिलती है। ज्योतिषियों की मानें तो कमजोर सूर्य से जातक को करियर और कारोबार में नाना प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वर्तमान समय में सूर्य देव कर्क राशि में विराजमान हैं। वहीं, अगले महीने सूर्य देव राशि परिवर्तन कर स्वयं की राशि में प्रवेश करेंगे। इससे 4 राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ होगा। आइए जानते हैं-

यह भी पढ़ें: Sawan 2024: सावन में इन 2 मूलांकों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, हर कार्य में मिलेगी सफलता

सूर्य गोचर

आत्मा के कारक सूर्य देव 16 अगस्त को सिंह राशि में गोचर करेंगे। 16 अगस्त को सूर्य देव संध्याकाल 07 बजकर 53 मिनट पर कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में सूर्य देव 15 सितंबर तक रहेंगे। इसके अगले दिन यानी 16 सितंबर को शाम 07 बजकर 52 मिनट पर सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर करेंगे। इस दौरान 30 अगस्त को पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और 13 सितंबर को उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेंगे।

मेष राशि

मेष राशि के स्वामी मंगल देव हैं और आराध्य हनुमान जी हैं। इस राशि में सूर्य देव उच्च के होते हैं। अतः मेष राशि के जातकों पर सूर्य देव की विशेष कृपा बरसती है। उनकी कृपा से मेष राशि के जातकों को करियर और कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलती है। अगस्त महीने में सूर्य देव के राशि परिवर्तन से मेष राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा। धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे। घर पर मांगलिक कार्य भी होंगे। शिक्षा क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।

कर्क राशि

सिंह राशि में गोचर के दौरान सूर्य देव कर्क राशि के धन भाव में विराजमान होंगे। इस समय सूर्य देव कर्क राशि में विराजमान हैं। अत: सूर्य देव के राशि परिवर्तन से कर्क राशि के जातकों को विशेष लाभ प्राप्त होगा। कारोबार में विस्तार कर सकते हैं। निवेश करने के लिए पार्टनर भी मिल सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। अगस्त महीने में धन लाभ हो सकता है। रुके हुए सभी कार्य संपन्न होंगे। सूर्य देव की विशेष कृपा पाने के लिए रोजाना जल में रोली मिलाकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दें।

सिंह राशि

सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं और आराध्य भगवान विष्णु हैं। सूर्य देव की विशेष कृपा सिंह राशि के जातकों पर बरसेगी। इस समय देवगुरु बृहस्पति भी सिंह राशि के करियर भाव में विराजमान हैं। अतः अगस्त महीने में सूर्य गोचर से सिंह राशि के जातकों को करियर और कारोबार में अकल्पनीय बदलाव देखने को मिल सकता है। रोजगार से जुड़े जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। कारोबार में भी तेजी देखने को मिल सकती है। सूर्य देव की कृपा पाने के लिए रोजाना स्नान-ध्यान के बाद जल का अर्घ्य दें।

तुला राशि

सूर्य देव के राशि परिवर्तन से तुला राशि के जातकों को भी लाभ होगा। इस राशि के एकादश भाव में सूर्य देव विराजमान होंगे। इससे तुला राशि के जातकों की आय बढ़ सकती है। इसकी संभावना अधिक है कि अगस्त महीने से आपके वेतन में बढ़ोतरी होगी। ऐसा भी हो सकता है कि आय के नए साधन बन सकते हैं। इस राशि में शनिदेव उच्च के होते हैं और शनिदेव करियर भाव के स्वामी होते हैं। अत: तुला राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना लाभकारी साबित हो सकता है।  

यह भी पढ़ें: Sawan 2024: न्याय के देवता शनिदेव को प्रिय हैं ये 3 राशियां, सावन में बदलेगी फूटी किस्मत

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।