Move to Jagran APP

Surya Gochar 2024: शरद पूर्णिमा से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, आर्थिक तंगी हो जाएगी दूर

सनातन धर्म में शरद पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस शुभ तिथि पर चंद्र देव की पूजा-उपासना की जाती। साथ ही दान-पुण्य किया जाता है। इस दिन पूजा जप-तप और दान पुण्य करने से साधक को अमोघ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है। शरद पूर्णिमा (Sharad Purnima 2024) के अगले दिन सूर्य देव राशि परिवर्तन करेंगे।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Tue, 15 Oct 2024 07:00 PM (IST)
Hero Image
Surya Gochar 2024: सूर्य देव को कैसे प्रसन्न करें?

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर वर्ष आश्विन माह की पूर्णिमा तिथि पर शरद पूर्णिमा मनाई जाती है। इस वर्ष 16 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा है। इसके अगले दिन आश्विन पूर्णिमा है। आश्विन पूर्णिमा के दिन सूर्य देव राशि परिवर्तन करेंगे। सूर्य देव के राशि परिवर्तन से राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। इससे कई राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा। आश्विन पूर्णिमा से इन राशियों की फूटी किस्मत बदल जाएगी। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी। आइए जानते हैं-

सूर्य राशि परिवर्तन (Surya Gochar 2024)

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आत्मा के कारक सूर्य देव 17 अक्टूबर यानी आश्विन पूर्णिमा के दिन तुला राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में सूर्य देव 30 दिनों तक रहेंगे। इसके बाद राशि परिवर्तन करेंगे। तुला राशि में गोचर के दौरान 23 अक्टूबर को स्वाति और 06 नवंबर को विशाखा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।

यह भी पढ़ें: इन राशियों को मिलेगा जीवनसाथी, रिश्ते में आएगी शहद जैसी मिठास

सिंह राशि

सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने से सिंह राशि के जातकों को लाभ होगा। इस राशि के जातक के राशि स्वामी सूर्य देव हैं और आराध्य भगवान विष्णु हैं। शरद पूर्णिमा तिथि पर भगवान विष्णु की पूजा करने से सिंह राशि के जातकों को करियर और कारोबार में सफलता प्राप्त होगी। साथ ही पद-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। आईटी क्षेत्र में काम करने वाले जातकों को विशेष लाभ होगा। आप इस क्षेत्र में विशेष सफलता प्राप्त करेंगे। सूर्य देव को रोजाना जल का अर्घ्य दें।

कन्या राशि

सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने से कन्या राशि के जातकों के आय में बढ़ोतरी होगी। सुख और सौभाग्य में भी वृद्धि होगी। बिजनेस में तेजी देखने को मिल सकती है। ससुराल पक्ष से धन लाभ हो सकता है। परिवार में शुभ कार्य के योग बनेंगे। अपनी क्रिएटिविटी को तराश सकते हैं। समय बेहद उत्तम है। सूर्य देव के तुला राशि में गोचर के दौरान वाहन या जमीन की खरीदारी कर सकते हैं। आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। मान-सम्मान में इजाफा होगा।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को सूर्य देव के तुला राशि में गोचर करने से करियर में लाभ हो सकता है। अगर जॉब चेंज करने की सोच रहे हैं, तो समय अनुकूल है। हालांकि, भावनाओं में बहकर कोई फैसले न लें। इससे जीवन पर व्याप्क असर पड़ सकता है। करियर संबंधी फैसले लेते समय घर के बड़े लोगों की सलाह लें। आने वाले समय में शनिदेव भी मार्गी होंगे। इससे मकर राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। वर्तमान समय में बिजनेस में लाभ मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: कुछ राशियों के लिए प्यार, तो कुछ के लिए तकरार से भरा रहेगा ये महीना

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।