Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Grah Gochar 2024: जल्द देवगुरु बृहस्पति मृगशिरा नक्षत्र में करेंगे गोचर, 2 राशि के जातक बनेंगे धनवान

सनातन धर्म में भाद्रपद माह का विशेष महत्व है। इस महीने में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर साधक व्रत रख जगत के पालनहार कृष्ण कन्हैया की पूजा करते हैं। इस महीने में ही धन के कारक देवगुरु बृहस्पति (Guru Nakshatra Parivartan) नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। इससे 2 राशि के जातक लाभान्वित होंगे। उनके जीवन में खुशियों का आगमन होगा।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Sun, 11 Aug 2024 05:22 PM (IST)
Hero Image
Grah Gochar 2024: देवगुरु बृहस्पति कब करेंगे राशि परिवर्तन?

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति धन और ज्ञान के कारक माने जाते हैं। कुंडली में गुरु मजबूत होने से जातक को जीवन में धन का अभाव नहीं होता है। साथ ही करियर और कारोबार को नया आयाम मिलता है। वहीं, कुंडली में गुरु कमजोर होने पर जातक को जीवन में धन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ज्योतिषियों की मानें तो जल्द ही देवगुरु बृहस्पति नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। इससे 2 राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ प्राप्त होगा।  

यह भी पढ़ें: 2 राशियों पर हमेशा बरसती है मां लक्ष्मी की कृपा, धन से भरी रहती है तिजोरी

गुरु नक्षत्र गोचर

ज्योतिषियों की मानें तो देवगुरु बृहस्पति 20 अगस्त को शाम 05 बजकर 22 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र के चौथे चरण से निकलकर मृगशिरा नक्षत्र में गोचर करेंगे। वर्तमान समय में देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि में विराजमान हैं। इस राशि में देवगुरु बृहस्पति 09 अक्टूबर को वक्री हो जाएंगे। इसके बाद वक्री चाल चलकर मृगशिरा नक्षत्र में गोचर करेंगे। देवगुरु बृहस्पति के नक्षत्र परिवर्तन से 2 राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ होगा।

वृषभ राशि

वर्तमान समय में देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि में विराजमान हैं। इस राशि में देवगुरु बृहस्पति 14 मई, 2025 तक रहेंगे। इस दिन देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषियों की मानें तो मृगशिरा नक्षत्र में देवगुरु बृहस्पति के गोचर से वृषभ राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा। इस राशि पर देवगुरु बृहस्पति की विशेष कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से सभी बिगड़े काम बन जाएंगे। जातक के स्वभाव में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस राशि के जातक धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य का आयोजन होगा। अटके हुए सभी कार्य पूर्ण होंगे। परिवार में सुखद माहौल रहेगा। मेहमानों का घर पर आगमन होगा। धन प्राप्ति के भी योग बनेंगे। मित्रों से पूर्ण सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन मधुर होगा।

मिथुन राशि

देवगुरु बृहस्पति के नक्षत्र परिवर्तन से मिथुन राशि के जातकों को भी लाभ होगा। इस राशि के जातक सुख-सुविधा पर धन खर्च कर सकते हैं। इस दौरान प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं। शेयर मार्केट में भी निवेश कर सकते हैं। सभी बिगड़े काम बन जाएंगे। मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी। धन लाभ के भी योग हैं। मित्रों एवं गुरुजनों का सहयोग मिलेगा। इससे भविष्य में लाभ होगा। जॉब बदलने की प्लानिंग कर सकते हैं। निवेश के लिए सही समय है। कंपटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिल सकती है। आसान शब्दों में कहें तो परिणाम मनमुताबिक आएगा। इससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

यह भी पढ़ें: अगस्त महीने से 2 राशियों की बदलेगी फूटी किस्मत, आर्थिक तंगी से मिलेगी निजात

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।