Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Shani Sade Sati: अगले 10 साल तक ये 7 राशियां साढ़े साती से रहेंगी पीड़ित, हो जाएं अभी से सावधान

Shani Sade Sati ज्योतिषियों की मानें तो वर्तमान समय में मीन कुंभ और मकर राशि के जातक साढ़े साती से पीड़ित हैं। मीन राशि में साढ़े साती का प्रथम चरण चल रहा है। वहीं कुंभ राशि के जातकों पर साढ़े साती का दूसरा चरण और मकर राशि के जातकों पर अंतिम चरण चल रहा है। मकर राशि के जातकों को 29 मार्च 2025 को साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Tue, 12 Sep 2023 02:08 PM (IST)
Hero Image
Shani Sade Sati: अगले 10 साल तक ये 7 राशियां साढ़े साती से रहेंगी पीड़ित, हो जाएं अभी से सावधान

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Shani Sade Sati: सनातन धर्म में शनि देव को न्याय का देवता और कर्मफल दाता भी कहा जाता है। अच्छे कर्म करने वाले जातकों को शनि देव अच्छे फल देते हैं। वहीं, बुरे कर्म करने वाले को दंडित करते हैं। इस दौरान जातक को जीवन में ढेर सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। साथ ही साढ़े साती और शनि की ढैय्या में भी जातक पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। ज्योतिषियों की मानें तो वर्तमान समय में मीन, कुंभ और मकर राशि के जातक साढ़े साती से पीड़ित हैं। मीन राशि में साढ़े साती का प्रथम चरण चल रहा है। वहीं, कुंभ राशि के जातकों पर साढ़े साती का दूसरा चरण और मकर राशि के जातकों पर अंतिम चरण चल रहा है। मकर राशि के जातकों को 29 मार्च, 2025 को साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी। वहीं, कुंभ और मीन राशि के जातकों को अभी लंबा इंतजार करना पड़ेगा। इसके अलावा, अगले दस साल तक इन 7 राशियों पर भी साढ़े साती चलेगी। आइए जानते हैं-

यह भी पढ़ें- Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन जरूर करें ये 4 खास उपाय, बनने लगेंगे सभी बिगड़े काम

साढ़े साती

  1. मीन राशि के जातकों पर साढ़े साती का प्रथम चरण चल रहा है। इस राशि के लोगों को 8 अगस्त, 2029 को साढ़े साती से मुक्ति मिलेगी।
  2. कुंभ राशि के जातकों पर साढ़े साती का दूसरा चरण चल रहा है। इस राशि के लोगों को 3 जून, 2027 को साढ़े साती से मुक्ति मिलेगी।
  3. मकर राशि के जातकों पर साढ़े साती का अंतिम चरण चल रहा है। ज्योतिषियों की मानें तो 29 मार्च, 2025 को मकर राशि के जातकों को साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी।
  4. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, शनि के राशि परिवर्तन के साथ ही मेष राशि के जातकों पर साढ़े साती का प्रथम चरण 29 मार्च, 2025 को शुरू होगा। वहीं, 13 जुलाई, 2034 को साढ़े साती से मुक्ति मिलेगी।
  5. वृषभ राशि के जातकों के लिए आगामी वर्ष यानी 2024 बेहद उत्तम रहने वाला है। गुरु का गोचर वृषभ राशि में होगा। वहीं, 3 जून, 2027 से वृषभ राशि के जातकों पर साढ़े साती का प्रथम चरण शुरू हो जाएगा। इस राशि के जातकों को 13 जुलाई, 2034 को साढ़े साती से मुक्ति मिलेगी।
  6. राशि चक्र की तीसरी राशि मिथुन है। इस राशि के जातकों पर 8 अगस्त, 2029 को साढ़े साती शुरू होगी और 27 अगस्त, 2036 तक चलेगी।
  7. वर्तमान समय में कर्क राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या चल रही है। हालांकि, कर्क राशि में गुरु उच्च के होते हैं। अतः इन पर गुरु की कृपा बरस रही है। आगामी वर्ष यानी 2024 भी इनके लिए अनुकूल रहने वाला है। गुरु का गोचर एकादश भाव में होगा। कर्क राशि के जातकों पर 31 मई, 2032 से साढ़े साती शुरू होगी 22 अक्टूबर, 2038 को समाप्त होगी।

डिस्क्लेमर-''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'