Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ganesh Chaturthi 2024: गणेश चतुर्थी पर 2 राशियों की बदलेगी फूटी किस्मत, धन से भर जाएगी तिजोरी

हर वर्ष भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के अगले दिन गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2024) मनाई जाती है। इस तिथि पर देवों के देव महादेव के पुत्र भगवान गणेश की विशेष पूजा की जाती है। धार्मिक मत है कि भगवान गणेश की पूजा करने से आय सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही धन संबंधी परेशानी दूर होती है।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Thu, 05 Sep 2024 08:16 PM (IST)
Hero Image
Ganesh Chaturthi 2024: भगवान गणेश को कैसे प्रसन्न करें ?

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर वर्ष भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से लेकर चतुर्दशी तिथि तक गणेश उत्सव मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर शिव-शक्ति के पुत्र भगवान गणेश (Ganesh Chaturthi 2024) की पूजा-सेवा की जाती है। वर्ष 2024 में 07 सितंबर से लेकर 17 सितंबर तक गणेश महोत्सव है। सनातन शास्त्रों में वर्णित है कि भगवान गणेश की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख, कष्ट, संकट और संताप दूर हो जाते हैं। इसके साथ ही आर्थिक संकटों से निजात मिलती है। ज्योतिषियों की मानें तो गणेश चतुर्थी से 2 राशि के जातकों की फूटी किस्मत बदल जाएगी। भगवान गणेश की कृपा से आय, सुख और सौभाग्य में अपार वृद्धि होगी। आइए, इन 2 राशि के बारे में जानते हैं-

यह भी पढ़ें: गणेश चतुर्थी पर करें हरिद्रा गणेश कवच का पाठ, दुख और दरिद्रता होगी दूर

मिथुन राशि

मिथुन राशि के स्वामी बुद्धि के कारक बुध देवता हैं। बुध देव की कृपा से मिथुन राशि के जातक बुद्धिमान होते हैं। अपनी बुद्धिमत्ता से हर कार्य में सफलता पाते हैं। बुध देव व्यापार के दाता हैं। अतः इस राशि के जातक बिजनेस में बेहतर करते हैं। वहीं, मिथुन राशि के आराध्य भगवान गणेश हैं। भगवान गणेश की कृपा से मिथुन राशि के जातकों को सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। वर्तमान समय में ग्रह स्थिति मिथुन राशि के लिए अनुकूल है। ऊर्जा के कारक मंगल देव मिथुन राशि में विराजमान हैं। वहीं, न्याय के देवता भाग्य भाव में विराजमान हैं। चंद्र देव के राशि परिवर्तन से मिथुन राशि के जातकों को लाभ होगा। घर में शुभ कार्य होंगे। बुद्धि और वाणी में मधुरता आएगी। इससे आपके सभी बिगड़े काम बन जाएंगे। गणपति बप्पा की कृपा से आय और सुख में वृद्धि होगी। मिथुन राशि के जातक गणेश चतुर्थी पर विधि-विधान से गणपति बप्पा की पूजा करें। आर्थिक तंगी से निजात पाने के लिए गन्ने के रस से भगवान गणेश का अभिषेक करें।

कन्या राशि

बुद्धि के कारक बुध देव कन्या राशि में उच्च के होते हैं। इसके साथ ही बुध देव कन्या राशि के स्वामी भी हैं और आराध्य भगवान गणेश हैं। गणेश चतुर्थी से एक दिन पूर्व मन के कारक चंद्र देव राशि परिवर्तन कर तुला राशि में गोचर करेंगे। इससे कन्या राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ होगा। गणेश चतुर्थी पर धन लाभ के योग बन रहे हैं। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। बिगड़े काम बन जाएंगे। निवेश करने की प्लानिंग है, तो निवेश कर सकते हैं। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। इस राशि के जातकों पर भगवान गणेश की विशेष कृपा बरसती है। भगवान गणेश की कृपा से कन्या राशि के जातकों को सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। गणेश चतुर्थी के दिन भक्ति भाव से गणपति बप्पा की पूजा करें। इस समय भगवान गणेश को हरे रंग का वस्त्र अर्पित करें। वहीं, दूर्वा, मोदक और पान पत्र, सुपारी और जनेऊ अवश्य ही अर्पित करें।

यह भी पढ़ें: शादी में आ रही बाधा से न हों परेशान, इस स्तुति के पाठ से समस्या होगी दूर

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।