Move to Jagran APP

Shukra Gochar 2024: शरद पूर्णिमा पर शुक्र देव अनराधा नक्षत्र में करेंगे गोचर, 2 राशियों की बदलेगी फूटी किस्मत

वर्तमान समय में शुक्र देव (Shukra Nakshatra Parivartan) तुला राशि में विराजमान हैं। शुक्र देव तुला राशि के स्वामी हैं। इस राशि में न्याय के देवता शनिदेव उच्च के होते हैं। शनिदेव की कृपा तुला राशि के जातकों पर हमेशा बरसती है। उनकी कृपा से तुला राशि के जातकों को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। शुक्र देव की कृपा पाने के लिए भगवान शिव की पूजा करें।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Tue, 15 Oct 2024 08:31 PM (IST)
Hero Image
Shukra Nakshatra Parivartan 2024: शुक्र देव को कैसे प्रसन्न करें?

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 16 अक्टूबर का दिन सभी राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। इस शुभ तिथि पर शरद पूर्णिमा है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। आश्विन पूर्णिमा पर सुखों के कारक शुक्र देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। शुक्र देव के नक्षत्र परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा। इनमें 2 राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ प्राप्त होगा। आइए जानते हैं-

यह भी पढ़ें: Zodiac Signs: 4 राशियों पर हमेशा मेहरबान रहते हैं हनुमान जी, धन से भरी रहती है तिजोरी

शुक्र ग्रह राशि और नक्षत्र परिवर्तन (Shukra Nakshatra Parivartan 2024)

सुखों के कारक शुक्र देव 16 अक्टूबर को अनुराधा नक्षत्र (Venus Transit Nakshatra 2024) में गोचर किया है। इस नक्षत्र में शुक्र देव 26 अक्टूबर तक रहेंगे। इसके अगले दिन यानी 27 अक्टूबर को शुक्र देव अनुराधा नक्षत्र से निकलकर ज्येष्ठा नक्षत्र में गोचर करेंगे। वर्तमान समय में शुक्र देव तुला राशि में विराजमान हैं। इस राशि में शुक्र देव 06 नवंबर तक रहेंगे। इसके अगले दिन शुक्र देव वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे।

वृश्चिक राशि

शुक्र देव के नक्षत्र परिवर्तन करने से वृश्चिक राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा। इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले जातकों की राशि वृश्चिक होती है। इस राशि के स्वामी मंगल देव हैं और आराध्य हनुमान जी हैं। वर्तमान समय में वृश्चिक राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है। इसके लिए वृश्चिक राशि के जातकों को उतार-चढाव देखने को मिल रहा है। हालांकि, शुक्र देव के नक्षत्र परिवर्तन से वृश्चिक राशि के जातकों को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होगी। बिगड़े कार्य बनेंगे। घर पर मांगलिक कार्य का आयोजन होगा। धार्मिक यात्रा के भी योग बनेंगे। सोमवार और शुक्रवार के दिन सफेद चीजों का दान करें। इन चीजों के दान से शुक्र देव की कृपा बरसेगी।

मीन राशि

मीन राशि में शुक्र देव उच्च के होते हैं। इस राशि पर शुक्र देव की कृपा बरसती है। उनकी कृपा से शुभ कार्यों में सफलता मिलती है। साथ ही जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। इस राशि के जातक धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। गुरु की कृपा मीन राशि के जातकों पर रहती है। शुक्र देव की कृपा से अचानक से धन लाभ हो सकता है। रोगों से मुक्ति मिलेगी। आप सवस्थ रहेंगे। सोमवार और शुक्रवार के दिन भगवान शिव की पूजा करें। इसके लिए कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें।

यह भी पढ़ें: शरद पूर्णिमा से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, आर्थिक तंगी हो जाएगी दूर

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।