Move to Jagran APP

Shukra Gochar 2024: शुक्र देव जल्द करेंगे चित्रा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों की बदलेगी फूटी किस्मत

धार्मिक दृष्टिकोण से सितंबर का महीना बेहद शुभ माना जाता है। इस महीने भगवान श्रीकृष्ण और भगवान गणेश का अवतरण दिवस मनाया जाता है। इसके साथ ही श्रीजी यानी राधा अष्टमी भी मनाई जाती है। इस महीने ग्रहों की स्थिति कई राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। शुक्र देव (Shukra Gochar 2024) के नक्षत्र परिवर्तन से 3 राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Tue, 10 Sep 2024 06:29 PM (IST)
Hero Image
Shukra Gochar 2024: शुक्र देव को कैसे प्रसन्न करें?

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Shukra Gochar 2024 In Virgo Rashi: सितंबर का महीना कई राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस महीने 3 बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। वहीं, बुध देव सितंबर महीने में दो बार राशि परिवर्तन करेंगे। सितंबर महीने के पहले सप्ताह में बुध देव ने राशि परिवर्तन किया है। आने वाले समय में बुध देव दोबारा राशि परिवर्तन करेंगे। इससे पूर्व सूर्य देव एवं शुक्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। सुखों के कारक शुक्र देव जल्द नक्षत्र भी परिवर्तन करेंगे। इससे 3 राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ प्राप्त होगा। आइए जानते हैं-

यह भी पढ़ें: Zodiac Signs: 4 राशियों पर हमेशा मेहरबान रहते हैं हनुमान जी, धन से भरी रहती है तिजोरी

शुक्र नक्षत्र परिवर्तन (Shukra Nakshatra Parivartan 2024)

सुखों के कारक शुक्र देव 13 सितंबर को चित्रा नक्षत्र (Venus Transit Chitra Nakshatra 2024) में गोचर करेंगे। इस नक्षत्र में शुक्र देव 23 सितंबर तक रहेंगे। इसके अगले दिन यानी 24 सितंबर को शुक्र देव चित्रा नक्षत्र से निकलकर स्वाति नक्षत्र में गोचर करेंगे। वर्तमान समय में शुक्र देव कन्या राशि में विराजमान हैं। इस राशि में शुक्र देव 17 सितंबर तक रहेंगे।

कन्या राशि

चित्रा नक्षत्र में जन्म लेने वाले जातकों की राशि कन्या होती है। इस राशि के स्वामी व्यापार के दाता बुध देव हैं और आराध्य भगवान गणेश हैं। वहीं, कन्या राशि में ही बुध देव उच्च के होते हैं। इसके लिए बुध देव की शुभ दृष्टि कन्या राशि के जातकों पर बरसती है। चित्रा नक्षत्र में शुक्र के गोचर से कन्या राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा। शुक्र देव 23 सितंबर तक चित्रा नक्षत्र में रहेंगे। इस दौरान आत्मा के कारक सूर्य देव भी कन्या राशि में गोचर करेंगे। वर्तमान समय में शुक्र देव कन्या राशि में विराजमान हैं। अत: कन्या राशि के जातकों पर न केवल शुक्र देव की कृपा बरसेगी, बल्कि सूर्य देव भी मेहरबान होंगे। उनकी कृपा से करियर और कारोबार में लाभ होगा। साथ ही धन लाभ के योग बनेंगे।

तुला राशि

चित्रा नक्षत्र के दो चरणों में जन्म लेने वाले जातकों की राशि तुला होती है। इस राशि में शनिदेव उच्च के होते हैं। वहीं, स्वामी शुक्र देव हैं और आराध्या जगत की देवी मां दुर्गा हैं। अतः तुला राशि के जातकों पर शुक्र देव की कृपा बरसती रहती है। शुक्र देव 18 सितंबर को तुला राशि में गोचर करेंगे। शुक्र देव चित्रा नक्षत्र में 23 सितंबर तक रहेंगे। इसके अगले दिन शुक्र देव चित्रा नक्षत्र से निकलकर स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। अत: तुला राशि के जातकों पर शुक्र देव की विशेष कृपा बरसेगी। इस राशि में शुक्र देव 12 अक्टूबर तक रहेंगे। इस दौरान तुला राशि के जातकों को सभी क्षेत्रों में सफलता मिल सकती है।  

मीन राशि

मीन राशि में शुक्र देव उच्च के होते हैं। इसके लिए मीन राशि के जातकों पर शुक्र देव की कृपा बरसती है। उनकी कृपा से मीन राशि के जातकों को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। वर्तमान समय में राहु मीन राशि में विराजमान हैं। 17 सितंबर तक शुक्र देव मीन राशि के जीवनसाथी के भाव में विराजमान रहेंगे। इस दौरान मीन राशि के जातकों को पार्टनर से प्यार मिलेगा। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। पार्टनरशिप में बिजनेस करने से लाभ मिलेगा। कारोबार में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। निवेश से लाभ मिल सकता है।   

यह भी पढ़ें: मकर और कुंभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा सितंबर का महीना? पढ़ें राशिफल

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।