Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Zodiac Signs: अक्टूबर महीने में 2 राशियों पर बरसेगी मां दुर्गा की कृपा, धन से भर जाएगी तिजोरी

सनातन धर्म में नवरात्र के दौरान जगत की देवी मां दुर्गा की पूजा की जाती है। साथ ही सुख समृद्धि एवं धन प्राप्ति के लिए नवरात्र का व्रत रखा जाता है। मां दुर्गा (Maa Durga Favorite zodiac signs) की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही जीवन और कार्य में व्याप्त सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Wed, 18 Sep 2024 10:09 PM (IST)
Hero Image
Zodiac Signs: मां दुर्गा की प्रिय राशियां

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्र की शुरुआत 03 अक्टूबर से हो रही है। 03 अक्टूबर को घटस्थापना है। शारदीय नवरात्र के दौरान मां दुर्गा और उनके नौ रूपों की पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त नवरात्र का व्रत रखा जाता है। धार्मिक मत है कि मां दुर्गा की पूजा करने से साधक को सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। ज्योतिषियों की मानें तो 2 राशि के जातकों पर मां दुर्गा (Maa Durga Favorite zodiac signs) की हमेशा कृपा बरसती है। शारदीय नवरात्र के दौरान भी 2 राशि के जातक सर्वाधिक लाभान्वित होंगे। आइए, इन 2 राशियों के बारे में जानते हैं-  

वृषभ राशि

वृषभ राशि के स्वामी सुखों के कारक शुक्र देव हैं और आराध्या जगत की देवी मां दुर्गा हैं। इस राशि के जातकों पर शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा की विशेष कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से वृषभ राशि के जातकों के सुखों में अपार वृद्धि होगी। साथ ही आय और सौभाग्य में भी बढ़ोतरी होगी। मां की कृपा से सभी बिगड़े काम बन जाएंगे। करियर और कारोबार को नया आयाम मिलेगा। इस राशि में चंद्र देव उच्च के होते हैं। इसके लिए मानसिक तनाव से निजात मिलेगी। धार्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। इससे मन प्रसन्नचित्त रहेगा। मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए शारदीय नवरात्र के दौरान जगत जननी आदिशक्ति की विधि-विधान से पूजा करें। इसके साथ ही पूजा के समय मां दुर्गा को लाल रंग का पुष्प, फल और पकवान अवश्य अर्पित करें।

यह भी पढ़ें: 17 अक्टूबर तक इन राशियों की चमकेगी किस्मत, हर कार्य में मिलेगी सफलता

तुला राशि

तुला राशि के स्वामी भी शुक्र देव हैं और आराध्य जगत की देवी मां दुर्गा हैं। इस राशि में न्याय के देवता भी उच्च के होते हैं। अतः शनिदेव की भी कृपा तुला राशि पर बरसती है। शारदीय नवरात्र के दौरान सुखों के कारक शुक्र देव तुला राशि में विराजमान रहेंगे। इससे तुला राशि के जातक लाभान्वित होंगे। मां दुर्गा की विशेष कृपा तुला राशि के जातकों पर बरसेगी। उनकी कृपा से सकल मनोरथ सिद्ध होंगे। साथ ही धन लाभ हो सकता है। अगर निवेश करने की सोच रहे हैं, तो नवरात्र का समय उत्तम है। कारोबार में भी तेजी देखने को मिल सकती है। करियर में आप अपने ऊंचे मुकाम पर पहुंच सकते हैं। तुला राशि के जातक शारदीय नवरात्र के दौरान माँ दुर्गा की विशेष पूजा करें। इस दौरान मां दुर्गा को गुलाब फूल प्रतिदिन अर्पित करें।

यह भी पढ़ें: 3 राशियों पर हमेशा बरसती है भगवान विष्णु की कृपा, धन से भरी रहती है तिजोरी

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।