Move to Jagran APP

Lal Kitab: लाल किताब के उपाय करते समय ध्यान रखें ये नियम, तभी मिलेगा पूर्ण फल

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार लाल किताब (Kitab ke Upay) में बताए गए उपायों को करने से व्यक्ति को धन से लेकर कारोबार की स्थिति में भी लाभ देखने को मिल सकता है। यदि आपको इन उपायों का पूर्ण लाभ चाहिए तो इसके लिए कुछ नियमों का ध्यान रखना भी जरूरी है। ऐसे में आइए जानते हैं लाल किताब के कुछ नियम।

By Suman Saini Edited By: Suman Saini Updated: Tue, 23 Apr 2024 04:24 PM (IST)
Hero Image
Lal Kitab in Hindi: लाल किताब के नियम।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Lal Kitab ke Niyam: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के मौलिक सिद्धांतो पर आधारित पुस्तक लाल किताब, बहुत ही मत्वपूर्ण मानी गई है। माना जाता है कि लाल किताब में बताए गए उपायों को करने से व्यक्ति को जीवन में शुभ परिणाम देखने को मिल सकते हैं। लेकिन इन उपायों को करते समय कुछ नियमों का ध्यान रखना चाहिए, तभी व्यक्ति को इसका शुभ परिणाम प्राप्त हो सकता है।

यह भी पढ़ें - Lal Kitab ke Upay: लाल किताब के इन उपाय से धन संबंधित समस्याएं होंगी दूर, नजर दोष से मिलेगा छुटकारा

लाल किताब के नियम (Lal Kitab ke Niyam)

  • लाल किताब के उपाय हमेशा सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच में करने चाहिए।
  • एक दिन में केवल एक ही उपाय करना चाहिए।
  • यदि किसी उपाय को 43 दिनों तक करना है तो, उनमें से एक भी दिन वह उपाय छूटना नहीं चाहिए।
  • यदि उपाय बीच में छूट जाएं, तो उसे फिर से नए सिरे से शुरू करें।
  • जब घर में सूतक (बच्चे का जन्म हो) या पातक (किसी की मृत्यु हो जाए), लगा हो तो 40 दिन तक कोई उपाय नहीं करना चाहिए।
  • लाल किताब के उपाय करने के लिए सोमवार या मंगलवार का दिन बेहतर माना गया है। वहीं सक्रांति, अमावस्या या पूर्णिमा के दिन भी उपाय कर सकते हैं।
  • आपकी जगह आपका कोई करीबी जैसे भाई, बहन, पुत्र, पुत्री, माता, पिता आदि भी उपाय को कर सकते हैं।
  • उपायो के साथ-साथ बताए गए परहेज का भी ध्यान रखें, तभी आपके उपाय फलीफूत होंगे।
  • जब भी लाल किताब के उपाय करें तो मांस-मछली, मदिरा सेवन न करें।
  • अपने व्यवहार बेहतर रखें और झूठ, क्रोध आदि से दूर रहें, इसके साथ ही परस्त्री या परपुरुष से संबंध आदि न बनाएं।

यह भी पढ़ें - Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर में रखेंगे ये शुभ चीजें, तो नहीं सताएगी धन की कमी

WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'