Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Janmashtami पर करें मथुरा के इन मंदिरों के दर्शन, नजारे देख हो जाएंगे मंत्रमुग्ध

पंचांग के अनुसार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 26 अगस्त (Janmashtami 2024 Date) को बेहद उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस दिन साधक लड्डू गोपाल की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं और मंदिरों (Mathura Famous Temple) में जाकर प्रभु के दर्शन करते हैं। अगर आप भी कृष्ण भक्ति का अहसास चाहते हैं तो इस आर्टिकल में बताए गए मंदिर जरूर जाएं।

By Kaushik Sharma Edited By: Kaushik Sharma Updated: Wed, 21 Aug 2024 01:47 PM (IST)
Hero Image
मथुरा में हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं जन्माष्टमी का पर्व

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Lord Krishna Famous Temple: धार्मिक मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण का अवतरण भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हुआ था। इसलिए इस दिन जन्माष्टमी मनाई जाती है। इस खास अवसर पर मथुरा समेत देशभर के भगवान श्रीकृष्ण के मंदिरों को बेहद सुंदर तरीके से सजाया जाता है और अधिक संख्या में श्रद्धालु अपने आराध्य के दर्शन करते हैं। अगर आप भी जन्माष्टमी पर किसी मंदिर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो मथुरा के प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन जरूर करें। ऐसी मान्यता है कि मंदिरों के दर्शन करने से साधक को कृष्ण भक्ति का अहसास होगा। चलिए जानते हैं इन मंदिरों के बारे में विस्तार से।  

श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर (Shri Krishna Janmabhoomi Temple)

जन्माष्टमी के पर्व के लिए मथुरा के सभी मंदिरों को खूबसूरत तरीके से सजाया जाता है, लेकिन सभी मंदिरों का मुख्य आकर्षण भगवान श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर होता है। जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण को सुंदर वस्त्र पहनाएं जाते हैं और श्रृंगार किया जाता है। साथ ही माखन-मिश्री समेत 56 भोग लगाएं जाते हैं।  

यह भी पढ़ें: Janmashtami 2024: जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण को अर्पित करें उनकी प्रिय चीजें, मुरलीधर बनाए रखेंगे कृपा

बांके बिहारी मंदिर (Banke Bihari Temple)

वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर स्थित है। इस मंदिर में वर्ष में एक बार ही मंगला आरती होती है। ठाकुर बांके बिहारी की मंगला आरती 27-28 अगस्त की रात 02 बजे (Banke Bihari Mandir Mangla Aarti 2024 Time) की जाएगी। इस आरती में अधिक संख्या में भक्त शामिल होते हैं। इसके अगले दिन नंदोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।

प्रेम मंदिर (Prem Mandir)

इसके अलावा आप जन्माष्टमी के अवसर पर प्रेम मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। यह मंदिर  बांके बिहारी मंदिर से 15-20 मिनट की दूरी पर है। मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की बेहद सुंदर झांकियां देखने को मिलती हैं। मंदिर की सुंदरता श्रद्धालुओं को  मंत्रमुग्ध कर देती है।

निधिवन (Nidhivan)

मथुरा के वृंदावन में निधिवन बेहद पवित्र धार्मिक स्थल माना जाता है। संध्याकाल के बाद से निधिवन में श्रद्धालुओं का प्रवेश वर्जित है। इसमें एक छोटा सा मंदिर है, जिसे रंग महल के नाम से जाना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, निधिवन में भगवान श्रीकृष्ण रात्रि के समय रास रचाते हैं। इसी वजह से रात के समय किसी को अंदर नहीं जाने दिया जाता है। अगर आप जन्माष्टमी पर मथुरा जा रहे हैं, तो निधिवन जाना बिल्कुल भी न भूलें।  

यह भी पढ़ें: Janmashtami 2024: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जरा-सी गलती पड़ सकती है भारी, जानें इस दिन क्या करें और क्या न करें

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।