Move to Jagran APP

Shani Shingnapur Temple में खुले आसमान के नीचे स्थापित है शनि देव की मूर्ति, जानें क्या है मान्यता

देश में शनि देव को समर्पित ऐसे कई मंदिर हैं जो किसी न किसी मान्यता की वजह से प्रसिद्ध हैं। इनमें से एक है महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले का शनि शिंगणापुर मंदिर (Shani Shingnapur Mandir)। इस मंदिर में शनि देव की पूजा एक काले पत्थर के रूप में की जाती है। चलिए जानते हैं इस मंदिर के बारे में विस्तार से।

By Kaushik Sharma Edited By: Kaushik Sharma Published: Wed, 19 Jun 2024 12:25 PM (IST)Updated: Wed, 19 Jun 2024 12:25 PM (IST)
Shani Shingnapur Temple में खुले आसमान के नीचे स्थापित है शनि देव की मूर्ति, जानें क्या है मान्यता

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Shani Shingnapur Temple: सनातन धर्म में शनि देव को न्याय और कर्म का देवता माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो शनि देव कर्मों के अनुसार जातक को फल देते हैं। अच्छे कर्म के इंसान को शुभ फल प्रदान करते हैं। वहीं, बुरे कर्म करने वाले को दंडित करते हैं। कुदृष्टि पड़ने से व्यक्ति को जीवन में कई  तरह की मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। शनि देव की कृपा प्राप्त करने के लिए उनकी विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करनी चाहिए। शनि देव को समर्पित एक मंदिर अहमदनगर में है, जहां दर्शन करने से व्यक्ति को शनि दोष से मुक्ति मिलती है।

यह भी पढ़ें: Jyeshtha Purnima 2024: ज्येष्ठ पूर्णिमा पर इन चीजों के दान से जीवन होगा खुशहाल, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

प्रतिमा के ऊपर नहीं है कोई छत

शनि देव का जन्म स्थान शनि शिंगणापुर माना जाता है। इस मंदिर में पत्‍थर से बनी काले रंग की शनि देव की प्रतिमा विरजमान है। मूर्ति खुले आसमान के नीचे स्थापित है। ऐसी मान्यता है कि यहां शनि देव के दर्शन करने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है।

ऐसा बताया जाता है कि शनि देव की यह प्रतिमा एक चरवाहे को मिली थी। चरवाहे के सपने में शनि देव ने कहा कि इस प्रतिमा को खुले आसमान के नीचे ही रखना है। उसके बाद ही शनि देव की प्रतिमा को स्‍थापित किया गया है और मूर्ति के ऊपर कोई छत नहीं है।  

 

नहीं लगता है घरों पर ताला

शनि शिंगणापुर गांव में लोग अपने घर के दरवाजे पर ताला नहीं लगाते हैं। सबसे खास बात यह है कि ताला न लगाने पर भी चोरी नहीं होती है। ऐसा कहा जाता है कि इस गांव में कोई चोरी करने की कोई हिम्मत भी नहीं कर सकता है। अगर कोई ऐसा करता भी है, तो उसे शनि देव दंड देते हैं। शनि देव स्वयं इस गांव के लोगों की रक्षा करते हैं, इसलिए यहां के निवासी कभी अपने घर में ताला नहीं लगाते हैं।

यह भी पढ़ें: Karz Mukti Ke Upay: कर्ज से मुक्ति पाने के लिए आज ही आजमाएं ये टोटके, धन की होगी प्राप्ति

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.