Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Mulank 7 Numerology Prediction 2023: जन्मतिथि 7, 16 और 25 के लिए नया साल के लिए कैसा रहने वाला आने वाला साल

Mulank 7 Numerology Prediction 2023 अंक ज्योतिष को बहुत है महत्वपूर्ण माना जाता हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 7 के जातकों के लिए आने वाला साल थोड़ा संभलकर चलने वाला है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा मूलांक 7 के जातकों के लिए नया साल।

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo MishraUpdated: Sat, 31 Dec 2022 10:12 AM (IST)
Hero Image
Mulank 7 Numerology Prediction 2023: जन्मतिथि 7, 16 और 25 के लिए नया साल कैसा रहने वाला है।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Mulank 7 Numerology Prediction 2023: अंक ज्योतिष को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। अब जब नया साल में आने में बस कुछ ही घंटे बाकी  है। सभी लोग नए साल के लिए  उम्मीद कर रहे हैं कि उनका आने वाला साल खुशिय़ों से भरा हो। मूलांक 7 में जन्मतिथि 7, 16 और 25 के जातकों का भविष्य फल आपको बताएंगे। आइए पल्लवी एके शर्मा से जानते हैं कि मूलांक 7 के जातकों के लिए करियर, धन और प्रेम की दृष्टि से साल 2023 कैसा रहेगा। 

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य के लिहाज से इस मूलांक के लोगों के लिए ये उत्तम से भी उत्तम वर्ष है। आप आंतरिक रूप से ऊर्जावान महसूस करेंगे। अपनी जीवनशैली पर काम करें तो आप मौजूदा बीमारियों से उबर सकते हैं। इस वर्ष आपको पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिलेगा।

कार्य

इस वर्ष आपको व्यवसाय में फायदा होगा । व्यवसाय के नए अवसर सामने आएंगे और मुनाफा कई गुना बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिलेगी और वेतन में वृद्धि होगी।

रिलेशनशिप

रिश्तों के लिए समय शुभ है। रिश्तों के मसले सुलझेंगे। अविवाहितों को उपयुक्त जीवन साथी मिलेगा जो आपकी उम्मीदों से कहीं बेहतर होगा।

शिक्षा

इस वर्ष मिलने वाला परिणाम उम्मीद से काफी बेहतर होगा। केंद्रित और मेहनती रहने की जरुरत है। विदेशी छात्रों के लिए भी ये अच्छा वर्ष है।

शुभ प्रतीक

शुभ रंग- हरा और सिल्वर

शुभ दिशा- प्रतिदिन कुछ मिनट के लिए उत्तर या दक्षिण पूर्व दिशा में मुंह करके बैठें। उत्तर पश्चिम दिशा से बचें।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।